{"_id":"6a6e4064a5094890e50d02c8","slug":"saryus-water-level-rose-by-15-cm-after-four-days-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-161904-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सरयू का जलस्तर 4 दिन बाद 15 सेमी बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सरयू का जलस्तर 4 दिन बाद 15 सेमी बढ़ा
Sun, 02 Aug 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर क्षेत्र में बढ़ा सरयू नदी का जलस्तर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजेसुल्तानपुर। क्षेत्र में सरयू नदी का जलस्तर लगातार चार दिनों तक घटने के बाद शनिवार को फिर बढ़ गया। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर 15 सेंटीमीटर बढ़कर 84.14 मीटर दर्ज किया गया। हालांकि नदी अभी भी खतरे के निशान से 1.42 मीटर नीचे बह रही है।
जलस्तर बढ़ने से मांझा क्षेत्र के किसानों में कटान की आशंका फिर बढ़ गई है। कटान से बचाव के लिए बाढ़ कार्य खंड अयोध्या की ओर से मांझा क्षेत्र के इटौरा ढोलीपुर गांव के पास बंबूक्रेट लगाने का कार्य जारी है। वहीं तहसील प्रशासन ने राजस्व कर्मचारियों को मांझा क्षेत्र के गांवों में निगरानी के लिए तैनात किया है। मांझा कम्हरिया के राजेश और रामचंद्र ने बताया कि फिलहाल नदी का पानी सामान्य दायरे में है। एसडीएम धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सरयू नदी का जलस्तर अभी खतरे के निशान से काफी नीचे है। कहीं से किसी प्रकार की समस्या की सूचना नहीं है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
इनसेट
बीतें दिनों कुछ इस तरह रहा सरयू नदी का जलस्तर
28 जुलाई - 84.48 मीटर
29 जुलाई - 84.45 मीटर
30 जुलाई -84.09 मीटर
31 जुलाई - 83.99 मीटर
एक अगस्त - 84.14 मीटर