{"_id":"681f3b9fdacaa35de701881a","slug":"video-inter-district-robber-caught-in-azamgarh-had-absconded-after-robbing-a-female-teacher-2025-05-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में अंतरजनपदीय लुटेरा पकड़ा गया, महिला शिक्षक से लूट करके हुआ था फरार, आरोपी के पास से तमंचा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में अंतरजनपदीय लुटेरा पकड़ा गया, महिला शिक्षक से लूट करके हुआ था फरार, आरोपी के पास से तमंचा बरामद
फूलपुर कोतवाली पुलिस, स्वाट, और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने शनिवार को बड़ी सफलता हासिल की है। एक अंतरजनपदीय लुटेरे को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए 15 अप्रैल 2025 को खानजहांपुर में महिला शिक्षक से हुई लूट की घटना का खुलासा किया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से लूट की धनराशि 31,150 रुपये, एक तमंचा और एक मोबाइल बरामद किया गया।
जानकारी मुताबिक 15 अप्रैल 2025 को फूलपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार आर्य ने शिकायत दर्ज की थी कि वह अपनी पत्नी के साथ पलिया बाजार में बैंक ऑफ बड़ौदा यूपी ग्रामीण शाखा से एक लाख रुपये निकालकर स्कूटी से घर जा रहे थे। खानजहांपुर से सैदपुर रोड पर दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने उनकी पत्नी के सिर पर हमला कर स्कूटी गिरा दी और गले की सोने की चेन, एक लाख रुपये नकद, मोबाइल, पासबुक और स्कूल की चाबी वाला पर्स लूट लिया। इस मामले में फूलपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन और क्षेत्राधिकारी फूलपुर अनिल वर्मा के नेतृत्व में थानाध्यक्ष सच्चिदानंद को सूचना मिली कि लूट के आरोपी बिना नंबर प्लेट की काले रंग की बाइक से बिलारमऊ की ओर आ रहे हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार की सुबह बिलारमऊ-कटार मार्ग पर भट्टे के पास सत्यम राजभर को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी सत्यम राजभर सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना क्षेत्र के उरनुखा गांव का निवासी है। दूसरा आरोपी जौनपुर जनपद के सरपतहां थाना क्षेत्र के चौबहा गांव निवासी दिपांकल तिवारी मौके से फरार हो गया।00
जौनपुर में एक और लूट की घटना को दिया अंजाम
पुलिस की पूछताछ में पकड़ा गया आरोपी सत्यम ने बताया कि मार्च 2025 में उसने दिपांकल तिवारी के साथ मिलकर जौनपुर के बक्सा थाना क्षेत्र में एक अन्य लूट की घटना को अंजाम दिया। इस वारदात में पति-पत्नी से चेन और बैग छीना गया था, जिसमें 5,000 रुपये नकद थे। चेन को 20,000 रुपये में बेचकर कुल 25,000 रुपये प्राप्त हुए, जिसमें से सत्यम को 12,000 रुपये मिले। बरामद 31,150 रुपये में 5,500 रुपये इस लूट के हैं।
महिला शिक्षक से लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी सत्यम राजभर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से लूट की धनराशि 31,150 रुपये, एक तमंचा और एक मोबाइल बरामद किया गया। वहीं, फरार आरोपी दिपांकल तिवारी की तलाश में पुलिस की टीमें सक्रिय हैं। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। - चिराग जैन, एसपी ग्रामीण आजमगढ़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।