फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   10-foot-long python found in trailer; Forest Department rescues it.

Azamgarh News: ट्रेलर में मिला 10 फीट लंबा अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Sun, 02 Aug 2026 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
10-foot-long python found in trailer; Forest Department rescues it.
सरायमोहन ​स्थित पेट्रोल पंप के पास ट्रक में छिपे अजगर को पकड़कर ले जाते वन विभाग की टीम। संवाद
आजमगढ़-जौनपुर मार्ग पर बरदह थाना क्षेत्र के सरायमोहन स्थित एक पेट्रोल पंप के पास शनिवार को एक ट्रेलर में करीब 10 फीट लंबा अजगर मिला। सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसका रेस्क्यू किया।
विज्ञापन

जौनपुर से आजमगढ़ की ओर जा रहा एक ट्रेलर सरायमोहन स्थित पेट्रोल पंप पर रुका था। इसी दौरान ट्रेलर का कंडक्टर टायर की जांच कर रहा था। तभी उसकी नजर ट्रेलर के टायर और बॉडी के बीच छिपे अजगर पर पड़ी।
विज्ञापन

अजगर को देखते ही उसने शोर मचाया, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर मुहम्मदपुर वन रेंज के रेंजर गुलाबचंद टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रेलर से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुलाबचंद ने बताया कि अजगर की लंबाई करीब 10 फीट थी। रेस्क्यू के बाद उसे सुरक्षित रूप से सेहदा जंगल में छोड़ने के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed