फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Western Disturbance arriving today weather to change due to snowfall pleasant chill after 15

कानपुर मौसम अपडेट: आज आ रहा पश्चिमी विक्षोभ, पहाड़ों में बर्फबारी से बदलेगा माैसम, 15 के बाद होगी गुलाबी ठंड

Tue, 06 Oct 2026 09:09 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 06 Oct 2026 09:09 AM IST
सार

Weather News: कानपुर परिक्षेत्र में मानसून की विदाई के बाद मौसमी बदलाव से अचानक ठंड बढ़ने के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, छह अक्तूबर को आ रहे पश्चिमी विक्षोभ और पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी के चलते हवा का रुख बदलेगा।
 

विज्ञापन
Kanpur Weather Western Disturbance arriving today weather to change due to snowfall  pleasant chill after 15
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में मानसून की वापसी के बाद मौसमी प्रणालियों में आने वाला बदलाव एकदम से ठंडक बढ़ा सकता है। इसकी वजह से हवाओं का रुख बदलेगा। इससे नमी बढ़ जाएगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने इस बार जाड़े में सामान्य औसत से तापमान बढ़ा रहने का पूर्वानुमान जारी किया है।

विज्ञापन

हालांकि, मौसम का मूड इसमें उलटफेर कर सकता है। छह अक्तूबर को पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इसका असर सीधे कानपुर परिक्षेत्र पर नहीं पड़ेगा, लेकिन अप्रत्यक्ष रूप से हिमालय से होकर इसका प्रभाव मौसम में पड़ने की संभावना है।

विज्ञापन
Trending Videos

Kanpur Weather Western Disturbance arriving today weather to change due to snowfall  pleasant chill after 15
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला

बर्फबारी होने पर पश्चिमी हवाएं लाएंगी ठंडक
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा का कहना है कि पहाड़ों पर बर्फबारी होने पर पश्चिमी हवाएं ठंडक लाएंगी। कानपुर परिक्षेत्र में रात और सुबह का मौसम छह अक्तूबर के बाद धीरे-धीरे अधिक सुहावना होगा।

विज्ञापन

Kanpur Weather Western Disturbance arriving today weather to change due to snowfall  pleasant chill after 15
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला

रात का न्यूनतम तापमान तेजी से गिर सकता है
गुलाबी ठंड वाली रातें 15 के बाद शुरू होंगी। अक्तूबर हीट के कारण अभी उमस महसूस हो रही है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हल्के बादल छाए रहेंगे। हल्की बूंदाबांदी से रात के तापमान में गिरावट आएगी। 15 अक्तूबर के बाद हवा की दिशा पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी हो जाएगी। इससे रात का न्यूनतम तापमान तेजी से गिर सकता है।

विज्ञापन

Kanpur Weather Western Disturbance arriving today weather to change due to snowfall  pleasant chill after 15
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला

तापमान

  • अधिकतम- 34 डिग्री सेल्सियस।
  • न्यूनतम- 22 डिग्री सेल्सियस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed