{"_id":"682087d03c3fa0726a00c252","slug":"video-central-government-is-capable-of-completely-eradicating-terrorism-dharmendra-bhardwaj-2025-05-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार आतंकवाद को पूरी तरह खत्म करने में सक्षमः धर्मेंद्र भारद्वाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार आतंकवाद को पूरी तरह खत्म करने में सक्षमः धर्मेंद्र भारद्वाज
डिंपल सिरोही
Updated Sun, 11 May 2025 04:49 PM IST
Link Copied
शामली में विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार आतंकवाद को पूरी तरह समाप्त करने में सक्षम है। हमारा कर्तव्य है कि हम सभी सेना का मनोबल बढाएं।
शहर के माजरा रोड स्थित बैंक्वट हॉल में श्री ब्राहमण एकता महासभा की तरफ से रविवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारत विजय संकल्प के लिए हवन यज्ञ का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि धर्मेंद्र भारद्वाज ने कहा कि आज समाज में फैली कुरीतियों को खत्म करने की जिम्मेदारी युवा पीढ़ी पर है। युवा पीढ़ी को आगे आकर समाज हित में कार्य करने चाहिए। संगठन के अध्यक्ष सत्यप्रकाश कौशिक ने कहा कि भगवान परशुराम हर वर्ग के आराध्य हैं। हमारी युवा पीढ़ी को भगवान परशुराम की सभी अच्छाई से प्रेरणा लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमारे समाज को आगे आकर प्रधानमंत्री राहत कोष में आर्थिक मदद तथा सेना के लिए रक्तदान कर सहयोग करने की जरूरत है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।