सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gonda: घर में घुसे मानसिक तौर पर बीमार युवक की पीट-पीटकर हत्या, गैर-इरादतन हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज

Gonda: घर में घुसे मानसिक तौर पर बीमार युवक की पीट-पीटकर हत्या, गैर-इरादतन हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज

ishwar ashish ishwar ashish
Updated Sun, 11 May 2025 04:39 PM IST
Gonda: घर में घुसे मानसिक तौर पर बीमार युवक की पीट-पीटकर हत्या, गैर-इरादतन हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज
अमराडीहा शाहपुर गनवरिया में शनिवार रात घर में घुसे चमैनिया दिखलौल निवासी चंद्रशेखर तिवारी (26) की चोर समझकर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। गंभीर हालत में पुलिस उसे मेडिकल कॉलेज ले गई। जहां से लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य एकत्र किया है। शनिवार रात करीब एक बजे गनवरिया निवासी कृष्ण मोहन मिश्र अपने परिवार के साथ सो रहे थे। इस दौरान चमैनिया दिखलौल निवासी चंद्रशेखर उनके घर में घुस आए। लोगों की नींद टूटी तो शोर-शराबा सुनकर वहां गांव के अन्य लोग भी आ गए। इसके बाद चोर समझकर लोग हमलावार हो गए। पीड़ित पृथ्वीनाथ तिवारी ने आरोप लगाया कि कृष्णमोहन मिश्र ने अपने भाईयों शेष नारायण मिश्र, ओम प्रकाश मिश्र और अनिल मिश्र के साथ मिलकर उनके भाई चंद्रशेखर तिवारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वहां सूचना पर आई पुलिस गंभीर हालत में चंद्रशेखर को पहले इटियाथोक सीएचसी ले गई। डॉक्टरों ने गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां प्रारंभिक उपचार के बाद हालत में कोई सुधार न होने पर लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में चंद्रशेखर की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पांडेय ने बताया कि मृतक के भाई पृथ्वीनाथ तिवारी की तहरीर पर गनवरिया निवासी कृष्ण मोहन मिश्र, शेषनारायण मिश्र, ओम प्रकाश मिश्र और अनिल मिश्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटना साक्ष्य एकत्र करने के साथ ही लाठी-डंडे समेत प्रयुक्त हथियार बरामद किया है। चंद्रशेखर का चल रहा था इलाज पिता राम प्रसाद ने बताया कि उनके सबसे बड़े बेटे चंद्रशेखर पिछले तीन सालों से मानसिक तौर पर बीमार रहते थे। उनका गोरखपुर से इलाज चल रहा था। कभी-कभी वह घर से बिना बताए निकल जाते थे। उनकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पांडेय ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच पड़ताल की जा रही है। रो-रोककर परिजनों का रहा बुरा हाल मृतक चंद्रशेखर अपने चार भाईयों व दो बहनों में सबसे बड़े थे। परिवार में पिता राम प्रसाद के अलावा मां जनकदुलारी हैं। बड़े बेटे की मौत के बाद मां जनकदुलारी बदहवास हो गईं। वहीं, पिता राम प्रसाद और भाई व बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। किसी तरह से रिश्तेदार व परिजनों ने संभाला है। एफआईआर के लिए अड़े रहे परिजन मौत के बाद चंद्रशेखर का शव उनके घर लाया गया। इसके बाद पुलिस पंचनामा भरने के लिए पहुंची तो लोग आक्रोशित हो गए। उनका कहना था कि प्रथमसूचना रिपोर्ट कॉपी मिलने के बाद पंचनामा की कार्रवाई में सहयोग करेंगे। हालांकि पुलिस के समझाने के बाद राजी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

मेरठ में आर्य समाज मंदिर में सत्संग का आयोजन, प्रस्तुत किए भजन

11 May 2025

महावीर जयंती पर मेरठ में दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में किया गया है भजन-पूजन

11 May 2025

MP: कटनी में रिटायर्ड आर्मी मैन के घर चोरी का खुलासा, सोने-चांदी समेत 19.48 लाख सामान बरामद, पड़ोसी गिरफ्तार

11 May 2025

कस्बा पाली में मिला पुराना हथगोला

11 May 2025

फतेहाबाद के टोहाना में अग्रवाल सभा प्रधान पद को लेकर मतदान

11 May 2025
विज्ञापन

Narmadapuram News: जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखे शव को कुत्तों ने नोंचकर खाया, परिजनों ने किया हंगामा

11 May 2025

Jalore News: 20 लाख की अवैध शराब के साथ कार जब्त, अज्ञात तस्करों की तलाश में जुटी पुलिस

11 May 2025
विज्ञापन

लखनऊ में संविधान बचाओ-लोकतंत्र बचाओ कार्यक्रम का आयोजन, बताई गई संविधान की महत्ता

11 May 2025

Ujjain News: मस्तक पर वैष्णव तिलक लगाया, गले में मोगरे की माला पहनकर सजे बाबा महाकाल, फिर की गई भस्म आरती

11 May 2025

Sirohi News: पाक की ओर से कई क्षेत्रों में सीजफायर का उल्लंघन, माउंटआबू में सायरन के साथ फिर लागू हुआ ब्लैकआउट

10 May 2025

नगर निगम के कूड़ा डंप प्लांट में आग लगने से चपेट में आकर तीन बसें जलीं

10 May 2025

लखनऊ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आवास के सामने पलटा वाहन, लोगों की लगी भीड़

10 May 2025

संत नगर चौराहे पर मकान में लगी भीषण आग, काबू पाने में जुटी दमकल

10 May 2025

आपत्तिजनक पोस्ट करने पर युवक को जमकर पीटा, फिर पुलिस के हवाले किया

10 May 2025

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में अगले साल से लिवर ट्रांसप्लांट सेंटर शुरू करने की तैयारी

10 May 2025

Bulandshahr: गैंगरे*प के आरोपियों का एनकाउंटर, दो किशोरियों संग की थी हैवानियत..कबूली पूरी वारदात

10 May 2025

रेल पुलिया के किनारे झाड़ियों में लगी आग, कई ट्रेनें रुकीं

10 May 2025

हाथरस स्थित मुरसान के एक गांव में दो दिन से लापता सात वर्षीय कक्षा एक के छात्र की गला दबाकर हत्या

10 May 2025

ऑपरेशन सिंदूर पर सांसद साक्षी महाराज ने बड़ा बयान दिया

10 May 2025

Ujjain Mahakal:  देवेन्द्र फडणवीस ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, सिंचाई समझौते के बाद पहुंचे उज्जैन

10 May 2025

Rajasthan News: उदयपुर और चित्तौड़गढ़ में ड्रोन-आतिशबाजी पर सख्त प्रतिबंध, ब्लैकआउट स्थितियों के लिए अलर्ट

10 May 2025

अमर उजाला अपराजिता सेंटर में मातृत्व दिवस की पूर्व संध्या पर हुआ कार्यक्रम

10 May 2025

भारतीय सैनिकों के लिए महिलाओं ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ

10 May 2025

जानें भारत-पाक सीजफायर पर क्या बोले छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव

10 May 2025

Ujjain News: शहर में जलसंकट और गंभीर नदी से चोरी हो रहा पानी, शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं

10 May 2025

काशी के घाट पर देशभक्ति की जगाई अलख, गूंजता रहा वंदे मातरम और हर- हर महादेव

10 May 2025

बांदा में न्यायालय गेट में तमंचे के साथ पकड़े गए कानपुर दो आरोपी

10 May 2025

ग्रामीण व भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मसूरी थाने का घेराव किया

10 May 2025

आवेश में आकर कुल्हाड़ी से गले में तीन वार कर मौसेरी बहन की हत्या की थी, आरोपी गिरफ्तार

10 May 2025

भदोही में हुआ अपराजिता कार्यक्रम, जिला ताइंक्वाइंडो संघ के सचिव ने दिया प्रशिक्षण, छात्राओं ने सीखा आत्मरक्षा का गुर

10 May 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed