{"_id":"682075ef5736e6efcd07e460","slug":"hit-and-run-a-car-coming-from-the-wrong-side-hit-the-journalists-scooter-the-car-dragged-the-scooter-for-about-100-feet-gwalior-news-c-1-1-noi1227-2932688-2025-05-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिट एंड रन: रॉन्ग साइड से आ रही कार ने स्कूटी को उड़ाया, मोपेड को करीब 100 फीट तक घसीटती ले गई गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिट एंड रन: रॉन्ग साइड से आ रही कार ने स्कूटी को उड़ाया, मोपेड को करीब 100 फीट तक घसीटती ले गई गाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Sun, 11 May 2025 04:14 PM IST
Link Copied
शहर के मुरार क्षेत्र में हिट एंड रन की घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने रॉन्ग साइड से टक्कर मारी, जिससे वे उछलकर दूर जा गिरे, जबकि उनकी स्कूटी को कार करीब 100 फीट तक घसीटती ले गई। एएसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि गंभीर लापरवाही और रॉन्ग साइड ड्राइविंग का मामला है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया है और वाहन को जब्त कर लिया गया है।
यह हादसा मुरार के सीपी कॉलोनी में हुआ। राघव पेशे से पत्रकार है। वह अपने घर से निकलकर किसी से मिलने जा रहे थे, तभी सामने से आ रही सफेद रंग की कार ने जोरदार टक्कर मारी और मौके से फरार हो गई। घायल पत्रकार को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पूरी घटना पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि पत्रकार की कोई गलती नहीं थी। कार ने रॉन्ग साइड से आकर सीधी टक्कर मारी, टक्कर के बाद राघव उछलकर दूर जा गिरे और स्कूटी कार के नीचे फंसकर 100 फीट तक घिसटती गई। हादसे में राघव के दोनों पैरों की कई हड्डियां टूट गई हैं। उनका ऑपरेशन किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक स्थिति गंभीर बनी हुई है और उन्हें फिलहाल निगरानी में रखा गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार की पहचान कर ली। यह कार सीपी कॉलोनी निवासी आशीष मिश्रा के नाम पर पाई गई। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।