{"_id":"681f6acf90fd8665a100d240","slug":"video-two-youths-who-came-to-take-bath-drowned-in-river-ganga-in-garhmukteshwar-2025-05-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"नहाने पहुंचे दो युवक गंगा नदी में डूबे, एक का शव बरामद, एनडीआरएफ की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहाने पहुंचे दो युवक गंगा नदी में डूबे, एक का शव बरामद, एनडीआरएफ की तलाश जारी
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गंगा तटीय गांव पुष्पावती पूठ के सामने गंगा के दूसरे छोर पर जनपद अमरोहा क्षेत्र के हसनपुर में गंगा स्नान करने पहुंचे दो युवा गहरे पानी में डूब गए। जिनमें से एक का शव बरामद हो गया है। वहीं, एनडीआरएफ की मदद से दूसरे युवक की तलाश की जा रही है। गढ़ नगर निवासी भवानीशंकर ने बताया कि उनके साले राकेश जनपद अमरोहा के हसनपुर रहते हैं। शनिवार को राकेश का 22 साल का बेटा रोहित अपनेमौसेरे भाई गौरांग निवासी गांव गंवा व दो अन्य युवकों के साथ खादर क्षेत्र के गांव सतैडा में गंगा स्नान करने चले गए। जहां स्नान के दौरान दोनों गहरे पानी में डूबने लगे। जिन्हें देखकर साथियों ने शोर मचाते हुए पुलिस और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही हसनपुर पुलिस गोताखोरों की टीम को लेकर मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम ने गोताखोरों की मदद से युवकों की तलाश शुरू की। लेकिन, कोई सफलता नहीं मिली सकी। जिसके बाद एनडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुला लिया गया। भवानी ने बताया कि गोताखोरों और एनडीआरएफ की टीम ने तलाश शुरू की। जिसके बाद देर शाम गौरांग का शव गंगा में बरामद हो गया है। लेकिन अभी तक रोहित का कुछ भी पता नहीं चल सका है। हसनपुर थानाध्यक्ष वरूण कुमार का कहना है कि गौरांग का शव बरामद कर लिया गया है। दूसरे युवक की तलाश कराई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।