{"_id":"681f19e80d73fe931e0ac710","slug":"video-body-of-a-boy-missing-from-home-found-in-a-field-in-sonbhadra-sensation-spread-2025-05-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में घर से लापता बालक का शव खेत में मिला, फैली सनसनी, पुलिस कर रही छानबीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में घर से लापता बालक का शव खेत में मिला, फैली सनसनी, पुलिस कर रही छानबीन
जुगैल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जुगैल कस्बा में दस वर्षीय बालक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार की दोपहर बाद से वह लापता था। उसका शव खेत में लहूलुहान हाल में मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। एएसपी और सीओ ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली।
जुगैल के हीरामणी खरवार का पुत्र कप्तान (10) शुक्रवार को दोपहर बाद अचानक लापता हो गया। परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। देर रात उसका शव खेत में पड़ा मिला। शरीर के कई स्थानों पर चाकू से वार के गहरे जख्म थे। शव मिट्टी में सना हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। शनिवार को एएसपी मुख्यालय कालू सिंह, सीओ ओबरा हर्ष पांडेय भी मौके पर पहुंचे। परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। एएसपी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।