{"_id":"681f1a780d73fe931e0ac717","slug":"video-high-alert-on-nepal-border-in-lakhimpur-kheri-2025-05-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी में नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट... जंगल के रास्तों से लेकर नदी के घाटों तक निगरानी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी में नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट... जंगल के रास्तों से लेकर नदी के घाटों तक निगरानी तेज
भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच लखीमपुर खीरी जिले से लगी नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। पलिया क्षेत्र के गौरीफंटा, संपूर्णानगर, चंदनचौकी समेत पूरी नेपाल सीमा पर भारत की तरफ से विशेष सतर्कता बरती जा रही है। नदी के घाटों पर भी सतर्कता बरती जा रही है। सीमा पर हर आने जाने वाले वाहनों की निगरानी की जा रही है। आने-जाने वालों को पहचानपत्र देखने के बाद ही उनको इधर से उधर जाने दिया जा रहा है। एसएसबी मुख्यालय पीलीभीत के डीआईजी अनिल कुमार शर्मा ने शुक्रवार सुबह दलबल के साथ गौरीफंटा बॉर्डर पर पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने सबसे पहले बॉर्डर और नोमेंस लैंड के साथ ही एसएसबी बीओपी का निरीक्षण किया। कैंप पर नेपाल के एपीएफ व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें बॉर्डर के दोनों देशों के अधिकारियों ने कड़ी चौकसी व सतर्कता बरते जाने के आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।