{"_id":"68207dcc0fbc2b59990aa869","slug":"video-amatha-ma-palsa-ka-karayashal-sa-khafa-mahal-kasana-na-kaya-thana-ka-gharava-jamakara-ka-narabja-2025-05-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में पुलिस की कार्यशैली से खफा महिला किसानों ने किया थाने का घेराव, जमकर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में पुलिस की कार्यशैली से खफा महिला किसानों ने किया थाने का घेराव, जमकर की नारेबाजी
यूपी के अमेठी में पैतृक भूमि पर भवन निर्माण करा रहे किसान संकठा को कुछ लोग परेशान कर रहे हैं। पुलिस से शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे गुस्साई महिलाओं ने रविवार को थाने का घेराव किया। उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
मामला जामो थाना क्षेत्र के उमराडीह गांव का है। गांव निवासी संकठा ने बताया कि पुलिस ने हमारी शिकायतों की अनदेखी करते हुए हमें ही शांतिभंग की आशंका में पाबंद करके एसडीएम कोर्ट भेज दिया। इससे विपक्षियों का मनोबल और बढ़ गया है। पुलिस की इस कार्यशैली से आक्रोशित महिला किसान संगठन की सदस्य लाठी-डंडे लेकर सड़क पर उतरीं।
उन्होंने जामो थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी अखिलेश वर्मा को महिला किसानों ने पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए पीड़ित को परेशान करने और विपक्षियों को संरक्षण देने की बात कही। साथ ही मामले की जांच करके दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में किसान नेता रीता सिंह, श्यामा मिश्रा, वंदना मिश्रा, ऊषा, सुनीता समेत बड़ी संख्या में महिला किसान मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।