सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Weather took a turn in Bhadohi many trees uprooted due to strong storm power supply disrupted

भदोही में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी से उखड़े कई पेड़, चरमराई बिजली आपूर्ति

Nitish Pandey नितीश कुमार पांडेय
Updated Sun, 11 May 2025 08:48 PM IST
Weather took a turn in Bhadohi many trees uprooted due to strong storm power supply disrupted
जिले के मौसम में रोजाना उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना है। रविवार को दोपहर तक तेज धूप और उमस से लोग बेहाल रहे। दोपहर बाद अचानक से मौसम ने करवट बदला। तेज आंधी संग बूंदाबांदी शुरू हो गई। आंधी से कई स्थानों पर पेड़ धराशायी हो गए। धनतुलसी-जंगीगंज मार्ग पर करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। बूंदाबांदी से तापमान में करीब दो डिग्री की कमी आई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। कालीन नगरी में मौसम हर रोज बदल रहा है। उत्तर पश्चिम क्षेत्र में विकसित पश्चिमी विक्षोभ एवं उप हिमालयन क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण के कारण मई की गर्मी के बीच तेज अंधड़ और हल्की बारिश, बूंदाबांदी का दौर बना हुआ है। पिछले एक सप्ताह में करीब पांच दिन तेज आंधी और हल्की बूंदाबांदी हो चुकी है। रविवार को सुबह से ही आसमान साफ रहा। इससे तेज धूप और गर्मी के कारण बेहाल हो गए। घरों में बैठे लोग भी पसीने से तर-बतर दिखे, लेकिन तीन बजे के करीब अचानक से हवा की दिशा में बदलाव हुआ। इसके बाद आसमान में काले बादल छा गए। तेज आंधी संग बूंदाबांदी शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक चली आंधी से कई स्थानों पर पेड़ गिर गए। आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रही। बूंदाबांदी होने के बाद लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। तेज आंधी के कारण मुख्यालय ज्ञानपुर, मोढ़, गोपीगंज, महराजगंज सहित सैकड़ों गांव की बिजली चार से पांच घंटे तक प्रभावित रही। डीघ क्षेत्र के नारेपार पैगहा गांव के पास जंगीगंज-धन तुलसी मार्ग पर एक विशाल नीम का पेड़ सड़क के बीचोबीच गिर गया। पेड़ गिरने से मुख्य मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया, जिससे इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही एक घंटे तक बंद रही। यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने वैकल्पिक मार्ग से ट्रैफिक को वाया सीतामढ़ी डायवर्ट कराकर निकासी कराई। गांव के दीपक सिंह, सुनील सिंह, साधु केसरीवानी समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि पेड़ गिरने की सूचना प्रशासन को दी गई। लेकिन एक घंटे बाद भी मौके पर कोई राहत टीम नहीं पहुंची। देर शाम तक वन विभाग ने पेड़ को काटकर हटाया तो आवागमन बहाल हो सका। कृषि विज्ञान केंद्र बजेवां मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। जबकि रात का तापमान 27 डिग्री रहा। बताया कि बूंदाबांदी के बाद तापमान दो डिग्री तक कम हो गया। बताया कि सोमवार को भी आंधी संग बूंदाबांदी की स्थिति बन सकती है। अधिशासी अभियंता ज्ञानपुर आदित्य पांडेय ने कहा कि आंधी से कुछ स्थानों पर तार टूट गए। जिसके कारण कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। जिसे सही राकर आपूर्ति बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

नालों की सफाई न होने से जीटी रोड पर भरा बारिश का पानी, वाहन चालक परेशान

11 May 2025

आगरा में पकड़ा डेढ़ करोड़ का गांजा...ओडिशा से ट्रक में लाए, 10 हजार रुपये किलो में बेचते थे

11 May 2025

सिरमौर: बड़ा चौक बाजार में पार्क दोपहिया वाहन बने परेशानी

11 May 2025

सिरमौर : खेड़ा मंदिर समिति ने बड़ा चौक में लगाया भंडारा

11 May 2025

Solan: पुराने उपायुक्त कार्यालय के समीप किया जोत का स्वागत

11 May 2025
विज्ञापन

"मेडिकल कॉलेज टोहाना के नेताओं की नापसंद, जनता की मांग"

Kangra: हिमाचल के सूबेदार मेजर पवन कुमार देश के लिए बलिदान, पैतृक गांव पहुंची पार्थिव देह

11 May 2025
विज्ञापन

MP News: नेशनल लोक अदालत में बैठे 30 खंडपीठ ने हजारों प्रकरणों का किया निराकरण, 88 लाख का मिला राजस्व

11 May 2025

कपूरथला में विवाहिता की हत्या, सास गिरफ्तार

सोनीपत में चीन के निर्मित सामान का प्रयोग न करने व खरीदने की ली शपथ

11 May 2025

गंगोत्री धाम में सुबह से हो रही बारिश, रिमझिम फुहारों के बीच दर्शन को लगी लंबी लाइन

11 May 2025

Ujjain News: टोलकर्मियों की मारपीट का वीडियो, परिवार को कार से निकालकर पीटा, महिलाओं-बच्चों को भी नहीं छोड़ा

11 May 2025

मातृ दिवस पर माताओं के नाम के लगाए पौधे

11 May 2025

भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम के बाद सोनीपत से कटरा, लुधियाना तक बसें चलाई

11 May 2025

पानीपत में पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर के समर्थन में गुर्जर समाज आया सामने, उत्सव गार्डन में 36 बिरादरी की बुलाई महापंचायत

11 May 2025

करनाल में रेड क्रॉस सोसाइटी और निफा ने युवाओं को सीखाए आपातकालीन स्थिति में बचने के उपाय

11 May 2025

लखनऊ में मौसम ने मारी पलटी, बूंदाबांदी से गर्मी से मिली राहत

11 May 2025

कर्नल सोफिया के ननिहाल में खुशी का माहौल, मामी बोली- बेटी बार्डर संभाल रही है, बचपन से था बंदूक का शौक

11 May 2025

आगरा पहुंचे बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग शेट्टी...बोले-ओलंपिक में इस बार जीतेंगे पदक

11 May 2025

Tonk News: शादी समारोह में सप्लाई किया जाना था तीन सौ किलो नकली मावा, खाद्य विभाग ने कार्रवाई कर पकड़ा

11 May 2025

Una: हरियाणा को पानी देने छोड़ने पर अड़ा पंजाब, धरने पर बैठे हरजोत सिंह बैंस

11 May 2025

Una: बंगाणा के गांव मुच्छाली में नि:शुल्क न्यूरोथेरेपी चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन

11 May 2025

फतेहाबाद के टोहाना में पिछले 11 साल से रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पानी पिला रहे संस्था के सदस्य

11 May 2025

अलीगढ़ में नाला भरा देख भड़के नगर आयुक्त, सफाई का मांग लिया ब्योरा

11 May 2025

Kota News : तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर खेल रहे बच्चों को रौंदा, सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

11 May 2025

पंजाब के पानी को लूटने की कोशिश कर रही भाजपा- शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस

काशी में युवा टाउनहॉल का आयोजन, एक राष्ट्र-एक चुनाव पर शंखनाद

11 May 2025

Shimla: जाखू मंदिर में आयोजित विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालु पहुंचे

11 May 2025

बागपत में सड़क हादसा, बाइक सवार भाई-बहन को ट्रक ने कुचला, बहन की मौत,भाई घायल

11 May 2025

देहरादून में चैतन्य गौड़ीय मठ का स्थापना दिवस, पुजारी और भक्ताें ने किया हवन-पूजन

11 May 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed