{"_id":"6820624cd5e757105e078957","slug":"video-buses-run-from-sonipat-to-katra-ludhiana-after-india-pakistan-ceasefire-2025-05-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम के बाद सोनीपत से कटरा, लुधियाना तक बसें चलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम के बाद सोनीपत से कटरा, लुधियाना तक बसें चलाई
भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम के बाद रविवार को सोनीपत डिपो से जम्मू कश्मीर व पंजाब के विभिन्न रूटों पर रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो गया है। सोनीपत डिपो से दो दिन बाद रविवार को तीन रोडवेज बसें कटरा के लिए रवाना की गई। वहीं, दो बसों का लुधियाना चलाया गया। साथ ही गोहाना से डेरा ब्यास के लिए रोडवेज बस का संचालन शुरू हो गया है। जिससे यात्रियों को राहत मिलने लगी है। सरहद पर हुए तनाव के चलते दोनों राज्यों में रोडवेज का संचालन नहीं हो पा रहा था।
मुख्यालय के आदेश मिलने के बाद शुक्रवार को सोनीपत व गोहाना बस अड्डे से जम्मू कश्मीर व पंजाब के विभिन्न रूटों पर भेजी गई रोडवेज बसों को वापस बुलाया लिया था। शनिवार सुबह यात्रियों की सुविधा को देखते हुए सोनीपत डिपो से जालंधर के लिए एक बस भेजी गई थी। शनिवार शाम को सीजफायर का एलान किया गया। उसके बाद पाकिस्तान सीमा के साथ लगते जिलों में शांति बहाल होने के बाद सोनीपत डिपो व गोहाना बस डिपो से बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। सोनीपत डिपो से बसें वाया दिल्ली होते हुए कटरा व लुधियाना के लिए है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।