सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Panipat News ›   Gurjar community came forward in support of former MLA Dharam Singh Choukkar in Panipat, Mahapanchayat of 36 communities called in Utsav Garden

पानीपत में पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर के समर्थन में गुर्जर समाज आया सामने, उत्सव गार्डन में 36 बिरादरी की बुलाई महापंचायत

Naveen Dalal नवीन दलाल
Updated Sun, 11 May 2025 02:08 PM IST
Gurjar community came forward in support of former MLA Dharam Singh Choukkar in Panipat, Mahapanchayat of 36 communities called in Utsav Garden
गुर्जर समाज मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे समालखा के पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर के समर्थन में आया है। समाज के लोगों ने ईडी द्वारा उनकी गिरफ्तारी के वक्त की वायरल वीडियो में उनके कपड़े फाडने की निंदा की है। गुर्जर समाज के लोगों ने रविवार को उत्सव गार्डन में 36 बिरादरी की बैठक की। गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनंतराम तंवर ने इसकी अगुवाई की। उन्होंने कहा कि धर्म सिंह छौक्कर समालखा विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रह चुके हैं। वे हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और साथ ही गुर्जर समाज के सम्मानित नेता हैं। ईडी अधिकारियों ने उनको होटल के गेट के बाहर जमीन पर गिरा दिया। उनके कपडे़ तक फाड़ दिए गए और धक्का-मुक्की की है। पूर्व विधायक के हाथ में फ्रेक्चर तक आ गया। यह निंदनीय है और समाज ईडी अधिकारियों के इस रवैये से खफा है। समाज के लोगों ने कहा कि यह सब सरकार के इशारे पर किया जा रहा है। गुरुग्राम रियल एस्टेट के प्रोजेक्ट में पूर्व विधायक का सीधे तौर पर कोई हाथ नहीं है। उनको साजिश के तहत फंसाया गया है। राजकुमार छौक्कर ने कहा कि समाज एकजुट है और सरकार ने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करता है। इस मौके पर चौबीसी के प्रधान नफे सिंह बली,जय सिंह छौक्कर पट्टीकलयाणा, अनिल छौक्कर, पूर्व सरपंच रजनीश छौक्कर ढोडपुर, पूर्व सरपंच भुवनेश छौक्कर, महेंद्र कहराणा व राजबीर चुलकाना उपस्थित रहे। यह है मामला समालखा के पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर पर गुरुग्राम में मनी लॉिंड्रंग का मामला दर्ज है। ईडी को पूर्व विधायक की तलाश थी। उनको विधानसभा चुनाव के दौरान भी नोटिस जारी किया था। वे इसके बाद भी हाईकोर्ट में पेश नहीं हुए। ईडी की टीम उनकी लगातार तलाश कर रही थी। इस मामले में उनके दो बेटे भी आरोपी हैं। ईडी की टीम ने गत दिनों पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर को दिल्ली के एक होटल से गिरफ्तार किया था। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें पूर्व विधायक धर्म सिंह जमीन पर गिरते नजर आ रहे हैं और उनके कपड़े भी फटे हुए दिखाई दे रहे हैं। ईडी सील कर चुकी है प्रॉपर्टी ईडी की टीम 1500 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस में कुछ दिन पहले पूर्व विधायक धर्म सिंह की 44.55 करोड़ की संपत्ति कुर्क की थी। धर्म सिंह छौक्कर पानीपत की समालखा सीट से कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं। वे परिवार सहित गुरुग्राम में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Ujjain News: मस्तक पर वैष्णव तिलक लगाया, गले में मोगरे की माला पहनकर सजे बाबा महाकाल, फिर की गई भस्म आरती

11 May 2025

Sirohi News: पाक की ओर से कई क्षेत्रों में सीजफायर का उल्लंघन, माउंटआबू में सायरन के साथ फिर लागू हुआ ब्लैकआउट

10 May 2025

नगर निगम के कूड़ा डंप प्लांट में आग लगने से चपेट में आकर तीन बसें जलीं

10 May 2025

लखनऊ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आवास के सामने पलटा वाहन, लोगों की लगी भीड़

10 May 2025

संत नगर चौराहे पर मकान में लगी भीषण आग, काबू पाने में जुटी दमकल

10 May 2025
विज्ञापन

आपत्तिजनक पोस्ट करने पर युवक को जमकर पीटा, फिर पुलिस के हवाले किया

10 May 2025

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में अगले साल से लिवर ट्रांसप्लांट सेंटर शुरू करने की तैयारी

10 May 2025
विज्ञापन

Bulandshahr: गैंगरे*प के आरोपियों का एनकाउंटर, दो किशोरियों संग की थी हैवानियत..कबूली पूरी वारदात

10 May 2025

रेल पुलिया के किनारे झाड़ियों में लगी आग, कई ट्रेनें रुकीं

10 May 2025

हाथरस स्थित मुरसान के एक गांव में दो दिन से लापता सात वर्षीय कक्षा एक के छात्र की गला दबाकर हत्या

10 May 2025

ऑपरेशन सिंदूर पर सांसद साक्षी महाराज ने बड़ा बयान दिया

10 May 2025

Ujjain Mahakal:  देवेन्द्र फडणवीस ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, सिंचाई समझौते के बाद पहुंचे उज्जैन

10 May 2025

Rajasthan News: उदयपुर और चित्तौड़गढ़ में ड्रोन-आतिशबाजी पर सख्त प्रतिबंध, ब्लैकआउट स्थितियों के लिए अलर्ट

10 May 2025

अमर उजाला अपराजिता सेंटर में मातृत्व दिवस की पूर्व संध्या पर हुआ कार्यक्रम

10 May 2025

भारतीय सैनिकों के लिए महिलाओं ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ

10 May 2025

जानें भारत-पाक सीजफायर पर क्या बोले छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव

10 May 2025

Ujjain News: शहर में जलसंकट और गंभीर नदी से चोरी हो रहा पानी, शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं

10 May 2025

काशी के घाट पर देशभक्ति की जगाई अलख, गूंजता रहा वंदे मातरम और हर- हर महादेव

10 May 2025

बांदा में न्यायालय गेट में तमंचे के साथ पकड़े गए कानपुर दो आरोपी

10 May 2025

ग्रामीण व भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मसूरी थाने का घेराव किया

10 May 2025

आवेश में आकर कुल्हाड़ी से गले में तीन वार कर मौसेरी बहन की हत्या की थी, आरोपी गिरफ्तार

10 May 2025

भदोही में हुआ अपराजिता कार्यक्रम, जिला ताइंक्वाइंडो संघ के सचिव ने दिया प्रशिक्षण, छात्राओं ने सीखा आत्मरक्षा का गुर

10 May 2025

ससुराल आए युवक का शव सड़क पर मिला, हत्या का आरोप

10 May 2025

नहाने पहुंचे दो युवक गंगा नदी में डूबे, एक का शव बरामद, एनडीआरएफ की तलाश जारी

10 May 2025

मायके से खाना बनाकर लाने की बात पर पत्नी व बच्चे की हत्या कर युवक ने की खुदकुशी

10 May 2025

समाधान दिवस में राजस्व के बढ़ते मामलों ने अफसरों की बढ़ाई चिंता

10 May 2025

युवक की जहरीला पदार्थ का सेवन करने से माैत...परिवार में मचा कोहराम

10 May 2025

ग्रेटर नोएडा में लोक अदालत में लंबित वाहन चालान निस्तारण के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

10 May 2025

प्रतापगढ़ में आबादी की जमीन को लेकर जमकर बवाल, पुलिस ने की कार्रवाई

10 May 2025

थाना हथिगवां क्षेत्र में लूट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

10 May 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed