सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   dispute between the security personnel of the solar plant regarding duty

Khandwa: सोलर प्लांट के सुरक्षाकर्मियों में ड्यूटी लगाने को लेकर हुए विवाद में फायरिंग, तीन घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Wed, 16 Oct 2024 08:29 AM IST
dispute between the security personnel of the solar plant regarding duty
मध्यप्रदेश के खंडवा जिला मुख्यालय से महज 15 किलोमीटर दूर जावर थाना क्षेत्र के सोलर प्लांट में देर रात सुरक्षाकर्मियों के बीच जमकर विवाद हुआ। इस दौरान प्लांट के ड्यूटी गार्डों बीच लाठी डंडे भी खूब चले। यही नहीं हवाई फायर होने की बात भी सामने आई है। वहीं इस विवाद में घायल एक सुरक्षाकर्मी सहित उसके परिजनों का आरोप है कि उन्हें बंदूक से फायर होने के बाद गोली के छर्रे लगे हैं, जिनसे ही वे घायल हुए हैं। हालांकि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार विवाद के दौरान दो फायर किए गए हैं, जिनमे से एक हवा में और एक जमीन पर फायर हुआ है। इनमें से जमीन पर फायर होने से पत्थर की गिट्टी उड़ कर लगने से कुछ लोग घायल हुए हैं। इस मामले में खंडवा की जवार थाना पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज कर मामला जांच में लिया है। इधर घायलों का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है ।

खंडवा के मसाया सोलर प्लांट में देर रात मामूली विवाद में गोलीबारी की घटना सामने आई है, जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं। इस मामले में बताया जा रहा है कि, फूलगांव के रहने वाले हेमराज और उसके रिश्तेदार अजय और रतन को भी घायल हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल हेमराज ने बताया मैं सोलर प्लांट में गार्ड की नौकरी करता हूं। मैं जब ड्यूटी के लिए प्लांट पर गया था तो 15 मिनट लेट हो गया था। इस बात पर सुपरवाइजर दिनेश राठौर, महेश नायक और गन मेन संत कुमार गाली-गलौज करने लगे। गुस्से में मैंने भी गालियां दे दीं। इसी बात पर राठौर, नायक और उसके साथियों ने लाठियों से मेरे साथ मारपीट कर दी। इसके बाद मैंने अपने परिवार वालों को मदद के लिए बुला लिया। उन्होंने मेरे परिवार पर भी हमला कर दिया। इसमें से संत कुमार ने हवाई फायर किए, जिससे गोली के छर्रे उड़कर अजय के चेहरे और रतन के पैर में लग गए।

जावर थाना टीआई जीपी वर्मा और उनकी टीम ने घटना स्थल और जिला अस्पताल पहुंचकर छानबीन की, और घायलों से पूछताछ की है। इस मामले में पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज दोनों पक्षों की एफआईआर के अनुसार गोली चलने की घटना की तो पुष्टि हो गई, लेकिन गोली के छर्रे की जगह पत्थर की गिट्टी से घायल होना बताया गया है। इस घटना के बाद पुलिस ने दोनों ही पक्षों पर मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
सुरक्षा कर्मियों के बीच हुए विवाद में जमकर चले लाठी और डंडे
सुरक्षा कर्मियों के बीच हुए विवाद में जमकर चले लाठी और डंडे- फोटो : credit
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : कानपुर मेट्रो के कॉरिडोर-2 में 5वीं टीबीएस मशीन गोमती उतारी गई

16 Oct 2024

VIDEO : स्नेहामृत समारोह का आयोजन, कथक नर्तक विशाल कृष्ण मिश्रा ने दी मनमोहक प्रस्तुति

16 Oct 2024

VIDEO : इफ्कोमा की ओर से उन्नाव के केएलसी में आज से शुरू होगी दो दिवसीय शूटेक प्रदर्शनी 2024

15 Oct 2024

VIDEO : श्रीराम के राज्याभिषेक में भजन संध्या का आयोजन, भजनों पर जमकर झूमे श्रद्धालु

15 Oct 2024

VIDEO : नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत, एसीएमओ ने किया सील

15 Oct 2024
विज्ञापन

Sagar News: खाद की किल्लत से जूझते किसान, घंटों लाइन में लगकर भी नहीं मिल रही खाद

15 Oct 2024

VIDEO : पुलिस के सामने बाइक से सवा लाख भरा थैला किया पार, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद

15 Oct 2024
विज्ञापन

VIDEO : रामनगर की रामलीला की सांध्य आरती देखिए

15 Oct 2024

VIDEO : फ्यूजन होम्स सोसाइटी के बेसमेंट में लगी आग

15 Oct 2024

VIDEO : सादाबाद पुलिस और एसओजी ने पाइप चोरी करने वाले गिरोह के 13 सदस्य दबोचे, 16 लाख के 146 पाइप बरामद

15 Oct 2024

VIDEO : दिल्ली से नोएडा आकर मोबाइल चोरी करने वाले ऑटो गैंग का खुलासा

15 Oct 2024

VIDEO : रायबरेली-अयोध्या मार्ग में सड़क हादसा, तीन दोस्तों की मौत

15 Oct 2024

VIDEO : पंचायत चुनाव, फिरोजपुर में मां ने बेटे को 24 वोटों से हरा जीता सरपंच का चुनाव

15 Oct 2024

VIDEO : अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने देखी दशाश्वमेध घाट की विश्वप्रसिद्ध गंगा आरती

15 Oct 2024

VIDEO : Chhath Puja 2024; छठ पूजा पांच नवंबर से; जानें कब है नहाय-खाय, यहां जानें सब कुछ

15 Oct 2024

VIDEO : प्रदेश की पहली नगर पालिका मिर्जापुर जहां मुफ्त वाई फाई सुविधा शुरू हुई

15 Oct 2024

VIDEO : यूपी उपचुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा सभी नौ सीटों पर जीत हासिल करेगी भाजपा

15 Oct 2024

Tikamgarh News: सरकारी कर्मचारी बना रहा भाजपा का सदस्य, वायरल वीडियो पर कांग्रेस की आपत्ति

15 Oct 2024

VIDEO : वाराणसी में आउटसोर्सिंग संविदा कर्मचारियों का विरोध, सात सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, समस्याओं के निस्तारण की मांग

15 Oct 2024

VIDEO : अंजुमन हैदरी ने उठाया 112 साल पुराना क़दीमी अलम का जुलूस

15 Oct 2024

VIDEO : वाराणसी के राजातालाब में ग्रामीण महिलाओं को दी गई हेल्पलाइन नंबर की जानकारी, चलाया गया जागरूकता कार्यक्रम

15 Oct 2024

VIDEO : बहादुरगढ़ में KMP पर हादसा: श्रद्धालुओं से भरी खड़ी बस में केमिकल से भरे टैंकर की टक्कर, एक महिला की मौत

VIDEO : अहिंसा का मार्ग व सत्य का साथ ही बुद्धत्व, मुरादाबाद में दीक्षा समारोह का आयोजन

15 Oct 2024

Bandhavgarh Tiger Reserve Umaria: दर्रहा बाघिन और उसके दो शावक कैमरे में कैद, देखें वायरल वीडियो

15 Oct 2024

VIDEO : रामलीला रोकने पर एमडीए सचिव और विधायक में हुई नोकझोंक, एमडीए टीम ने रामलीला मंच और रावण को तोड़ने की चेतावनी दी

15 Oct 2024

VIDEO : सोनभद्र के कोन में जिलाधिकारी का निरीक्षण, बदहाल सड़क व्यवस्था को लेकर प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश

15 Oct 2024

VIDEO : मिर्जापुर में गिरिराज सिंह ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा

15 Oct 2024

VIDEO : मुरादाबाद पहुंची मुंबई एक्सप्रेस का स्वागत, पहली बार यात्रा करने वाले बोले- मुराद हुई पूरी

15 Oct 2024

VIDEO : पंचायत चुनाव के दौरान बवाल, अमृतसर में चले ईंट पत्थर

15 Oct 2024

VIDEO : कलश यात्रा के समापन, भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज ने करवाया पवित्र जल का वितरण

15 Oct 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed