सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khandwa: Junior doctors had a liquor party in the hospital premises, instructions for action

Khandwa: अस्पताल परिसर में जूनियर डॉक्टरों की शराब पार्टी, पुलिस पहुंची तो कहा- वारंट लाए हो क्या? चले जाओ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Tue, 17 Sep 2024 07:41 PM IST
Khandwa: Junior doctors had a liquor party in the hospital premises, instructions for action

मध्यप्रदेश के खंडवा मेडिकल कॉलेज परिसर में स्थित हॉस्टल के जूनियर डॉक्टरों का शराब पार्टी करने का मामला सामने आया है। घटना के समय पुलिस गश्त के दौरान वहां पहुंची, तो नशे में धुत डॉक्टरों ने पुलिस से जमकर बहस की। डॉक्टरों ने पुलिस से कहा कि कैंपस हमारा है, चले जाओ, वारंट लाए हो क्या? इस घटना पर प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कलेक्टर को जांच के आदेश दिए। मेडिकल कॉलेज के डीन ने भी घटना की जांच के लिए समिति बनाई है। घटना के बाद डॉक्टरों और पुलिस के बीच की बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया है।

बीते दिनों कलकत्ता के एक अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ हुई रेप और फिर मर्डर की घटना के बाद से ही देश भर के डॉक्टरों में काफी आक्रोश था। देश के कई हिस्सों में डॉक्टर्स ने आंदोलन कर उस मामले के दोषियों को कड़ी सजा दिए जाने की मांग रखी थी। पुलिस ने उस घटना की जांच में पाया था कि आरोपी ने शराब पी कर घटना को अंजाम दिया था। उसके बाद से ही सभी अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई थी, लेकिन इसी बीच मध्यप्रदेश के खंडवा नगर स्थित मेडिकल कॉलेज परिसर में बने हॉस्टल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अस्पताल के आवासीय परिसर में जूनियर डॉक्टर शराब पार्टी करते नजर आ रहे हैं।

दरअसल देर रात शहर की मोघट थाना पुलिस का एक वाहन अस्पताल परिसर में चेकिंग के दौरान जाता है जिसे कुछ युवा खुले आम शराब पीते हुए दिखते हैं। यव सभी अस्पताल के ही जूनियर डॉक्टर थे, जिनसे पुलिस के द्वारा ऐसी हरकत करने पर जमकर बहबाजी भी होती है। इस दौरान ये डॉक्टर अपनी गलती मानने के बजाए उलटा पुलिस अधिकारी से ही बहस करते नजर आते हैं । यही नहीं, जूनियर डॉक्टर पुलिस से कहते हैं कि कैंपस हमारा है, चले जाओ, वारंट लाए हो । हालांकि अब तक इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई थी, और पुलिस ने भी इस हाई प्रोफाइल घटनाक्रम को मामूली समझाइश देकर खत्म कर दिया । लेकिन सोमवार को इस वायरल वीडियो को लेकर खंडवा पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी से जब पूछा गया तो उन्होंने तुरंत ही पूरे मामले की कलेक्टर को जांच के आदेश दे दिए। वहीं, मेडिकल कालेज के डीन का कहना है कि इस पूरे मामले की जांच के लिए समिति बनाई गई है।

बीयर पार्टी कर रहे डाक्टर्स पर कार्रवाई को लेकर मंत्री ने दिए निर्देश

बता दें कि खंडवा जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम के सामने स्थित अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर पर बीयर पार्टी करते कुछ जूनियर डॉक्टर नजर आए थे। पुलिस पहुंची तो जूनियर डॉक्टर्स ने जमकर हंगामा किया था। उन्होंने पुलिस से कहा था कि यहां से चले जाओ वरना हम भी 1500 लड़के बुला लेंगे। पुलिस और जूनियर डॉक्टर की बहस का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। इसमें जिला अस्पताल परिसर में करीब रात 3 बजे जूनियर डॉक्टर्स ने हंगामा कर दिया। वे लोग पोस्टमार्टम रूम के सामने स्थित अपार्टमेंट के पास बीयर पार्टी कर रहे थे। तभी रात्रि गश्त कर रही पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिर जूनियर डॉक्टर और पुलिसकर्मियों के बीच जमकर बहस हुई। थाना मोघट रोड से एएसआई अनिल शुक्ला रात्रि गश्त के दौरान पुलिस वाहन से जिला अस्पताल पहुंचे, तो यहां नजारा कुछ ओर ही था। करीब 5 युवक बैठे थे। इनके पास बीयर बोतल भी रखी थी। एएसआई शुक्ला ने उन्हें समझाया तो नशे में जूनियर डॉक्टरों ने शुक्ला से बहस की। हालात को भांप एएसआई ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इंस्पेक्टर संजय पाठक को जिला अस्पताल भेजा गया। नशे में धुत जूनियर डॉक्टर ने कहा आप वारंट लाए हो क्या? घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सीनियर डॉक्टर भी पहुंच गए और फिर उन्होंने पूरा मामला शांत कराया।

प्रभारी मंत्री ने कलेक्टर को कार्रवाई के दिए निर्देश
सोमवार को खंडवा प्रवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने जिला अस्पताल परिसर में शराब पार्टी को लेकर मौके से ही कलेक्टर को निर्देश दिए हैं कि अगर इस तरीके की घटना हुई है तो फौरन इस पर कार्रवाई करें। इधर खंडवा मेडिकल कॉलेज के डीन संजय कुमार दादू ने कहा कि वे बहार थे। जैसे ही घटना की जानकारी मिली वैसे ही उन्होंने तत्काल इस पर बैठक कर जांच समिति बनाकर जांच कर कार्रवाई के लिए बोला है। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी उनके संज्ञान में आया है, जिसमें पुलिस और वहां रहने वाले छात्रों के बीच बहस हो रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : मथुरा के के इस सीएचसी में अचानक क्यों पहुंचे राज्यमंत्री देवेंद्र शर्मा, खुद बताई ये वजह

17 Sep 2024

VIDEO : बलबीर चौधरी बोले- माता चिंतपूर्णी महोत्सव के खर्च पर श्वेतपत्र जारी करे प्रदेश सरकार

17 Sep 2024

VIDEO : कसुम्पटी मामले में पार्षद रचना शर्मा, पूर्व उप महापाैर राकेश शर्मा ने डीसी को साैंपा ज्ञापन

17 Sep 2024

VIDEO : बिझड़ी में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को सौंपीं चाबियां

VIDEO : श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद... सुप्रीम कोर्ट में मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका, नहीं मिल पाया स्टे

17 Sep 2024
विज्ञापन

VIDEO : बदायूं में स्कूल और पंचायत भवन में घुसा बाढ़ का पानी, शाहजहांपुर मार्ग बंद

17 Sep 2024

Delhi New CM Announcement: आतिशी को CM बनाने पर जमकर भड़के कपिल मिश्रा

17 Sep 2024
विज्ञापन

VIDEO : चीन सीमा पर फंसे चार पर्यटकों समेत दस लोगों को किया रेस्क्यू

17 Sep 2024

VIDEO : अलीगढ़ में दबोचे गए चोर गिरोह के पांच सदस्य, आठ दो पहिया वाहन बरामद

17 Sep 2024

VIDEO : सोनीपत, हिसार और पलवल में मोदी होंगी की रैलियां, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की पुष्टि

17 Sep 2024

VIDEO : रामशिला में गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ ब्यास नदी में किया गणपति विसर्जन

17 Sep 2024

VIDEO : 20 सितंबर को प्रदर्शन करेंगे पेंशनर, एसोसिएशन ने ऊना में बनाई रणनीति

17 Sep 2024

VIDEO : बालोद में अनियंत्रित होकर पलटने से ट्रक में लगी आग, धू-धू कर जला

17 Sep 2024

Delhi New CM Announcement: आतिशी होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, अरविंद केजरीवाल ने खुद रखा प्रस्ताव

17 Sep 2024

VIDEO : शाहजहांपुर में स्वच्छता ही सेवा के तहत शपथ लेकर शुरू किया अभियान

17 Sep 2024

VIDEO : पीएम के जन्मदिन का उत्साह, संकटमोचन मंदिर के श्रीराम दरबार में तीन स्वर्ण मुकुट का अर्पण

17 Sep 2024

VIDEO : औरैया में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, नशेबाजी में हुआ था विवाद,एक युवक की मौत, भाई ने लगाया हत्या का आरोप

17 Sep 2024

VIDEO : डीआरडीए कार्यालय हमीरपुर से स्वच्छता बैंक को हरी झंडी दिखा किया रवाना

VIDEO : मथुरा पुलिस ने सिपाही की गोली मारने वाले बदमाश को दबोचा, पैर में लगी गोली

17 Sep 2024

VIDEO : फिरोजाबाद में पटाखा फैक्टरी में धमाका, पांच लोगों की मौत; 4-4 लाख रुपये दी जाएगी सहायता राशि

17 Sep 2024

VIDEO : गणेश महोत्सव के समापन पर शिमला में निकाली भव्य शोभायात्रा

17 Sep 2024

Rajgarh News: राजगढ़ में सड़क पर किसान, नकली खाद को लेकर राज्य सरकार के एक मंत्री पर निशाना; देखे वीडियो

17 Sep 2024

VIDEO : पटाखा गोदाम में विस्फोट में पांच की मौत, लोगों में आक्रोश...नहीं उठने दिए शव; मुआवजे की मांग

17 Sep 2024

VIDEO : ईद मिलाद-उन-नबी पर अलीगढ़ में अपनी भावनाओं का इजहार करतीं बच्चियां

17 Sep 2024

VIDEO : बदायूं में बीमारी से तंग आकर युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

17 Sep 2024

Tikamgarh News: स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ, कलेक्टर समेत कई अधिकारियों ने की सफाई

17 Sep 2024

VIDEO : मंदली स्कूल में एनएसएस शिविर का आयोजन, स्वयंसेवियों ने निकाली प्रभातफेरी

17 Sep 2024

VIDEO : रजत पदक जीतकर लौटे मुक्केबाज हर्ष सहरावत का सोनीपत पहुंचने पर स्वागत

17 Sep 2024

VIDEO : मेरठ-लखनऊ वंदे भारत में 60 फीसदी से ज्यादा सीटें खाली, राज्यरानी एक्सप्रेस में वेटिंग

17 Sep 2024

VIDEO : गणेश विसर्जन को अलीगढ़ से गंगा घाट के लिए निकलते भक्त

17 Sep 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed