Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Farmers on the road in Rajgarh, a state government minister targeted over fake fertilizers_watch video
{"_id":"66e914dea1c9abb4c80a6e58","slug":"farmers-on-the-road-in-rajgarh-a-state-government-minister-targeted-over-fake-fertilizers-watch-video-rajgarh-news-c-1-1-noi1226-2114581-2024-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rajgarh News: राजगढ़ में सड़क पर किसान, नकली खाद को लेकर राज्य सरकार के एक मंत्री पर निशाना; देखे वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajgarh News: राजगढ़ में सड़क पर किसान, नकली खाद को लेकर राज्य सरकार के एक मंत्री पर निशाना; देखे वीडियो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: राजगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 17 Sep 2024 11:54 AM IST
Link Copied
मध्यप्रदेश के अलग अलग जिले में लगातार धरना और विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों का विरोध पचोर के बाद सोमवार को राजगढ़ जिला मुख्यालय में भी देखने को मिला। जिले भर से एकत्रित हुए किसानों ने सोयाबीन की फसल के दाम 6 हजार रुपये प्रति क्विंटल करने को लेकर राजगढ़ जिला मुख्यालय के खिलचीपुर नाके पर प्रदर्शन कर चक्काजाम किया।
जानकारी के मुताबिक सोमवार को शहर के खिलचीपुर नाके पर जिले के अलग अलग क्षेत्र से एकत्रित हुए किसानों ने जमकर हंगामा कर चक्काजाम किया, जिससे खिलचीपुर से राजगढ़, राजगढ़ से खिलचीपुर, खुजनेर से राजगढ़ और राजगढ़ से खुजनेर जाने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग गई। किसानो की मांग थी कि उनकी सोयाबीन फसल के दाम मध्यप्रदेश सरकार 6 हजार रूपये प्रति क्विंटल फिक्स करे, जिसके लिए उन्होंने अपर कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा।
इस दौरान किसान संघ के एक नेता ने मौजूदा किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि आपसे एक और निवेदन है कि सोसाइटी में जो खाद मिल रही है, वो नकली है,16-16 खाद मिल रहा है, वो बिल्कुल नकली मिल रहा है। आपसे अनुरोध है कि बिना खाद की फसल कर लेना, लेकिन नकली खाद लेकर नेताओं की कंपनी को मत चलाना।
वहीं, किसानों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम पिछले 15 दिनों से प्रदेश के अलग अलग क्षेत्र में ज्ञापन दे रहे हैं। हमारी मांग है कि सोयाबीन की फसल के दाम सरकार 6 हजार रुपये प्रति क्विंटल किए जाएं। सरकार अभी कम भाव में हमारी फसल खरीद रही है, और उसमें भी बहुत सारी कंडीशन बनाई हैं, जिसको लेकर हमारा विरोध है। यदि, सरकार ने किसानों के साथ ऐसा ही बर्ताव जारी रखा तो उसे यह भारी पड़ेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।