सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   In Sagar, harassment by the family of the younger daughter-in-law became the reason for the death of four peop

MP: छोटी बहू के परिजनों की प्रताड़ना बनी चार की मौत की वजह? मृतकों के परिजनों ने लगाया आरोप, सौंपा ज्ञापन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Mon, 16 Sep 2024 08:55 PM IST
In Sagar, harassment by the family of the younger daughter-in-law became the reason for the death of four peop
सागर जिले के देवरी थाना अंतर्गत ग्राम जेतपुर कोपरा में शनिवार को एक साथ तीन महिलाओं तथा एक मासूम बच्ची की मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। पूरा गांव इस घटना को लेकर स्तब्ध रह गया था। इस सनसनीखेज ह्रदयविदारक घटनाक्रम से गांव में अभी भी माहोल गमगीन है लोग दुखी है। मामले को लेकर लोग इस परिवार की छोटी बहू के रिश्तेदारों तथा परिजनों को जिम्मेवार मान रहे हैं। 

क्या था घटनाक्रम
देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम कोपरा में मुड़ेरी रोड पर बने राजाराम लोधी के घर से करीब 200 मीटर दूर खेत में बने कुएं में शुक्रवार की रात्रि करीब 10 बजे दो सगी बहनें आरती (35) पति कड़ोरी और भारती (29) पति किशोर, जेठानी और देवरानी के शव कुएं में रस्सी से फांसी के फंदे पर लटके मिले थे। वहीं उनकी मां भागबाई पति स्वर्गीय मिट्ठू एवं 6 वर्षीय नातिन रोमिका का पिता किशोर लोधी के शव कुएं में उतराते मिले थे। इसी मामले मैं सोमवार को मृतकों के परिजन तथा समाज के लोगों ने इस घटनाक्रम के पीछे इसी परिवार की छोटी बहू के रिश्तेदारों तथा परिजनों को दोषी बताते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई मांग करते हुए देवरी एसडीएम को ज्ञापन दिया है।

एक माह पूर्व छोटी बहू ने की आत्महत्या
अधिकारियो को दिए गए ज्ञापन मैं उल्लेख करते हुए बताया कि करीब एक माह पूर्व उनके छोटे भाई सोनू की पत्नी लक्ष्मी ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली थी। जिस पर देवरी पुलिस ने इस परिवार के तीनों भाइयों सोनू लोधी, करोड़ी लोधी, किशोर लोधी तथा मृतका देवरानी जेठानी पर प्रताड़ना का मामला दर्ज किया था। सोनू और करोड़ी दोनों भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था।

ज्ञापन में बताया गया है कि सोनू के ससुराल वाले पिछले 5 दिनों से रोज राजीनामा के लिए बुला रहे थे, शुक्रवार को किशोर ,सुरेंद्र और चित्तर तीनों सोनू की ससुराल बाबू पूरा गए थे। जहां उनके साड़ू और समधी राजीनामा के लिए 5 एकड़ जमीन और 20 लाख रुपए की मांग कर रहे थे। वह धमका रहे थे कि यदि मेरी बात नहीं मानोगे तो घर में ताला लगवा देंगे। इस वजह से पूरे परिवार मैं तनाव बना हुआ था। शायद इसी प्रताड़ना के चलते यह घटनाक्रम हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : कटा हुआ कान, आंख पर चोट के निशान...मासूम को दी दर्दनाक मौत; देखकर कांप गए घरवाले

16 Sep 2024

VIDEO : रिजर्व पुलिस लाइन के लिए किया गया भूमि पूजन, मेला सकुशल संपन्न कराने के लिए की प्रार्थना

16 Sep 2024

VIDEO : अजमेर-चंडीगढ़ वंदे भारत एक्सप्रेस के ओएचसी में खराबी, दो घंटे से सांदल कलां स्टेशन पर ठहराव

16 Sep 2024

VIDEO : शाहजहांपुर के बंडा में बारावफात के जुलूस में हादसा, करंट लगने से युवक की मौत, दो झुलसे

16 Sep 2024

VIDEO : हिमाचल के सोलन में हिंदू संगठनों ने निकाली रोष रैली, सब्जी विक्रेता के साथ झड़प

16 Sep 2024
विज्ञापन

VIDEO : झज्जर से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम कादियान ने ज्वाइन की कांग्रेस

VIDEO : ईद-ए-मिलाद-उन नबी को धूमधाम से मनाया गया

16 Sep 2024
विज्ञापन

VIDEO : आगरा में धूमधाम से गणेश विसर्जन, ढोल नगाड़ों के साथ बप्पा को दी विदाई

16 Sep 2024

VIDEO : फर्जी ईडी अधिकारी गैंग की महिला समेत 5 बदमाश गिरफ्तार

16 Sep 2024

VIDEO : आगरा में गणपति विसर्जन की धूम, लालबाग के राजा को दी जा रही विदाई

16 Sep 2024

VIDEO : डाइट संस्थान नाहन में नवनियुक्त जेबीटी शिक्षकों की कार्यशाला शुरू

16 Sep 2024

VIDEO : Agra: रेलवे महाप्रबंधक ने सीकरी रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, दिए ये निर्देश

16 Sep 2024

VIDEO : BHU में नर्सिंग ऑफिसर की मौत पर क्या बोली पत्नी, अस्पताल प्रसाशन पर क्यों लगाया ये आरोप

16 Sep 2024

VIDEO : अंबाला शहर से कांग्रेस से बागी उम्मीदवार ने लिया नामांकन वापस, बोले- भाजपा को सत्ता से बाहर करना है

16 Sep 2024

VIDEO : रात में घर से खाना खाकर दुकान पर सोने गया युवक, सुबह पिता जगाने पहुंचे तो शव देख पैरों तले खिसक गई जमीन

16 Sep 2024

VIDEO : गणेश पांडाल में बवाल...शास्त्री ने नहीं गया मनपसंद गाना, तो किया हमला; नशेबाजों ने महिलाओं को भी न बख्शा

16 Sep 2024

VIDEO : गणेश विसर्जन के लिए हाथी घाट तैयार, पुलिस ने जारी की ये गाइडलाइन

16 Sep 2024

VIDEO : रोहतक में मनोहर लाल बोले- भाजपा 90 में से 90 सीटें जीतेगी, जनता को बताना होगा दो शासन काल का अंतर

16 Sep 2024

VIDEO : ठोडा खेल में पाशी और शाठी दलों के बीच जमकर चले तीर, महाभारत काल से चली आ रही परंपरा

16 Sep 2024

VIDEO : बारामुला एनकाउंटर का सनसनीखेज वीडियो सामने आया, देखें एक्सक्लूसिव Video

16 Sep 2024

VIDEO : आपदा प्रभावितों की मदद को बढ़े हाथ, खाद्य विभाग ने परिवारों को बांटी राहत सामग्री

16 Sep 2024

VIDEO : एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में लगी भीड़

16 Sep 2024

Tikamgarh News: जुआ खेलते पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल, एसपी ने सभी को निलंबित किया

16 Sep 2024

VIDEO : ज्योतिर्मठ के आपदा प्रभावितों निकाली रैली, चक्काजाम की दी चेतावनी

16 Sep 2024

VIDEO : रशियन जोड़ों ने हिंदू रीति रिवाज से की हरिद्वार में शादी

16 Sep 2024

VIDEO : लखीमपुर खीरी के 200 गांवों में बाढ़, पलिया-भीरा मार्ग कटा

16 Sep 2024

VIDEO : बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े दादी और पोते को मारी गोली

16 Sep 2024

VIDEO : धर्मशाला में दो महीने बाद पैराग्लाइडिंग गतिविधियां शुरू

16 Sep 2024

VIDEO : दो माह बाद कुल्लू जिले में शुरू हुईं साहसिक गतिविधियां

16 Sep 2024

VIDEO : कुल्लू के ढालपुर में टी-10 राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता।

16 Sep 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed