Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Eco-friendly Ganpati sitting in the ocean's ocean made from tree roots and bark
{"_id":"66e830ae436094915b0ed690","slug":"eco-friendly-ganpati-sitting-in-the-oceans-ocean-made-from-tree-roots-and-bark-sagar-news-c-1-1-noi1338-2111637-2024-09-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sagar News: रहली में विराजे इकोफ्रेंडली गणपति, पेड़ों की जड़ों और छाल से हुआ निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: रहली में विराजे इकोफ्रेंडली गणपति, पेड़ों की जड़ों और छाल से हुआ निर्माण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Mon, 16 Sep 2024 07:37 PM IST
Link Copied
सागर जिले के रहली में कलाकार ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती इको फ्रेंडली गणपति प्रतिमा बनाई है। जिसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश का संदेश दिया जा रहा है। यह प्रतिमा
पेड़ो की छाल से बनाई गई है तथा साज सज्जा में भी पेड़ की जड़ों का प्रयोग किया गया है।
सागर जिले के रहली में वार्ड क्रमांक 10 कुरयाना मुहल्ले में प्रकृति संरक्षण का संदेश देती हुई बुद्धि के देवता भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है। वृक्षों एवं वन संपदा के संरक्षण का संदेश देने के मकसद से यहां एक मूर्तिकार ने हरे भरे वृक्षों को बिना क्षति पहुंचाए आम की छाल, बरगद के पेड़ की अनउपयोगी जड़ों से श्रीगणेश प्रतिमा का निर्माण किया है। मूर्तिकार द्वारा श्रीगणेश पंडाल के डेकोरेशन के लिए पेड़ों की जड़ों का उपयोग किया है।
प्रकृति संरक्षण का संदेश देने वाली इस झांकी को देखने लोगो की भीड़ उमड़ रही है। पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए सजाई गई इस झांकी के मूर्तिकार विजय प्रजापति का कहना है कि इस बार गर्मियों के असहनीय गर्मी का सामना करना पड़ा, जिसका मुख्य कारण प्राकृतिक असंतुलन है। प्रकृति को संतुलित रखने के लिए पेड़ अति आवश्यक है। एक पेड़ 100 प्राणों के बराबर होता है। प्रकृति संरक्षण एवं अधिक से अधिक पेड़ लगाने के उद्देश्य से आम की छाल, बरगद के पेड़ की जड़ों इत्यादि से भगवान गणेश की प्रतिमा का निर्माण किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।