Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Tikamgarh News Tribals and Dalits roaming around with residential leases did not get possession
{"_id":"66e6d266be5bfa53720428ec","slug":"did-not-get-possession-of-the-land-tikamgarh-news-c-1-1-noi1349-2107894-2024-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Tikamgarh News: आवासीय पट्टे लेकर घूम रहे आदिवासी और दलित को नहीं मिला कब्जा, जानें क्या कहा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tikamgarh News: आवासीय पट्टे लेकर घूम रहे आदिवासी और दलित को नहीं मिला कब्जा, जानें क्या कहा...
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 16 Sep 2024 09:30 AM IST
टीकमगढ़ जिले के बगाज माता मंदिर में मध्यप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दलित आदिवासियों और भूमिहीन को आवास के लिए चार जनवरी 2023 को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन करके मध्यप्रदेश में आवासीय पट्टे देने प्रदेश में देने की योजना का शुभारंभ किया था। इसका शुभारंभ उन्होंने टीकमगढ़ जिले के बगाज माता मंदिर पर चर्चा किया था। लेकिन 20 महीने गुजर जाने के बाद भी उन दलित आदिवासियों को न तो जमीन पर कब्जा मिला और न ही वह आवासीय प्लाट मिल सका। अब आदिवासी दलित मुख्यमंत्री के हाथों दिए गए पट्टों को लेकर अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं।
टीकमगढ़ की ग्राम पंचायत केशवगढ़ में 64 लोगों को प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने हाथों से वितरित किए थे। टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले में 10,000 लोगों को आवासीय पट्टे दिए गए थे, जिसमें कुछ लोगों को मंच से मध्यप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने हाथों से वितरण किया था। लेकिन यह पट्टी व्यक्तियों के लिए जी का जंजाल बन गए हैं। केशवगढ़ ग्राम पंचायत की रहने वाले ने बताया कि उन्हें चार जनवरी को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने हाथ से पट्टा दिया था। लेकिन आज जमीन नहीं मिली।
उन्होंने कहा कि संबंध में वह मोहनगढ़ तहसीलदार और जतारा एसडीएम के साथ टीकमगढ़ कलेक्टर को कई बार आवेदन दे चुके हैं। जमीन पर गांव के दबंग का कब्जा है, लेकिन प्रशासन 20 महीने गुजर जाने के बाद भी उसे अतिक्रमण को नहीं हटाया गया है। अपने आवास इसी तरह गांव के रहने वाले देवेंद्र बताते हैं कि वह चार जनवरी को जिला प्रशासन के अधिकारियों के कहने पर बगाज माता मंदिर पहुंचे थे। जहां पर तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुझे आवासीय पट्टा दिया था, लेकिन कब्जा आज तक नहीं मिला है। टीकमगढ़ कलेक्टर अवधेश शर्मा ने कहा कि आपने यह मामला संज्ञान में लाया है। निश्चित ही हम जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराकर पट्टे वालों को देंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।