Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Dausa News
›
Dausa: On complaint of low weight, ration dealer threatened with an axe, gave 2-3 kg less wheat to consumer
{"_id":"66e6ec3f899126aeb2041523","slug":"complaint-about-low-weight-then-ration-dealer-threatened-with-an-axe-dausa-news-c-1-1-noi1350-2108828-2024-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Dausa : कम तौल की शिकायत पर राशन डीलर ने कुल्हाड़ी उठाकर धमकाया, हर उपभोक्ता को कम दिया दो से तीन किलो गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa : कम तौल की शिकायत पर राशन डीलर ने कुल्हाड़ी उठाकर धमकाया, हर उपभोक्ता को कम दिया दो से तीन किलो गेहूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Sun, 15 Sep 2024 10:47 PM IST
जिले के बसवा उपखंड के रेहड़िया गांव में राशन डीलर गिर्राज प्रसाद द्वारा उपभोक्ताओं को राशन वितरण के दौरान कम सामान तौलने पर जब उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत की तो राशन डीलर के बेटे ने दबंगई दिखाते हुए उपभोक्ताओं को कुल्हाड़ी दिखाकर धमकाया। इस संबंध में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें डीलर का बेटा उपभोक्ताओं को कुल्हाड़ी दिखाकर धमकाता नजर आ रहा है।
मामले को लेकर उपभोक्ताओं ने कहा कि हम जब दुकान से गेहूं लेकर गए तो उसके कम होने का शक हुआ, जिसके चलते गांव की ही एक दुकान पर वजन करके देखा तो किसी उपभोक्ता के 2 और किसी के 3 किलो गेहूं का वजन कम मिला, जिसकी शिकायत राशन डीलर के पास लेकर पहुंचे तो डीलर द्वारा अपशब्दों का प्रयोग कर कुल्हाड़ी दिखाकर धमकाया गया।
इसके बाद गुस्साए उपभोक्ताओं ने राशन डीलर के खिलाफ मौके पर प्रदर्शन कर नाराजगी जाहिर की। ग्रामीणों का कहना है कि मौके से ही बसवा एसडीएम रेखा मीणा को दूरभाष पर मामले की शिकायत की गई। बहरहाल पीड़ित उपभोक्ता राशन डीलर की दुकान पर डेरा डाले बैठे हैं और कार्रवाई की मांग पर अडे़ हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।