Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
VIDEO : BJP MLA from Mandi Sadar Anil Sharma said the fight to the finish continues with the late Virbhadra Singh family even today
{"_id":"66e6a2ed01be6706c20e6871","slug":"video-bjp-mla-from-mandi-sadar-anil-sharma-said-the-fight-to-the-finish-continues-with-the-late-virbhadra-singh-family-even-today","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मंडी सदर से भाजपा विधायक अनिल शर्मा बोले, स्व. वीरभद्र सिंह परिवार के साथ आज भी आर-पार की लड़ाई जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मंडी सदर से भाजपा विधायक अनिल शर्मा बोले, स्व. वीरभद्र सिंह परिवार के साथ आज भी आर-पार की लड़ाई जारी
मंडी सदर से भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि स्व. वीरभद्र सिंह के परिवार के साथ उनके परिवार की आर-पार की लड़ाई आज भी जारी है। इस लड़ाई का परिणाम हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा के चुनावों में स्पष्ट हो चुका है। यह बात उन्होंने पंडोह के साथ लगते स्योगी में सात दिवसीय माता त्रिपुरा बूढ़ी भैरवा मेले के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कही। अनिल शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनावों के बाद जब शिमला में उनकी मुलाकात कांग्रेस के प्रत्याशी रहे और मौजूदा सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से हुई तो उस वक्त विक्रमादित्य सिंह ने चुनावों के दौरान उनके खिलाफ कही गई बातों पर अपनी बात रखी। इस पर अनिल शर्मा ने उन्हें जबाव दिया कि जो आर-पार की लड़ाई है वह आज भी जारी है। इसी के चलते इस बार मंडी सदर से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत को भारी मतों की लीड़ दिलाई गई है। अनिल शर्मा ने कहा कि आज विपक्ष का विधायक होने के बाद भी वह मंडी सदर के विकास के लिए योजनाएं भी ला रहे हैं और पैसा भी। मंडी सदर के नेताओं में यदि दम है तो वे अपनी सरकार होने के बाद यहां के विकास के लिए पैसा क्यों नहीं ला पा रहे हैं। अनिल शर्मा ने कहा कि आज वे बेशक दूसरे दल में हैं लेकिन इस बात को कोई नहीं झूठला सकता कि मौजूदा सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को राजनीति में लाने का सबसे बड़ा श्रेय स्व. पंडित सुखराम को जाता है। हाल ही में जब मंडी जिला के सभी 9 भाजपा विधायकों को विकास कार्यों के लिए पैसा नहीं मिला तो वे सीएम से मिले और उस स्थिति में भी मंडी शहर के बाईपास के लिए 22 करोड़ की राशि स्वीकृत करवाकर ले आए। अनिल शर्मा ने बताया कि सीएम ने कोटली में जल्द ही राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल खोलने का आश्वासन दिया है। इसके लिए उन्होंने 50 बीघा जमीन को तलाशने का काम शुरू कर दिया है। जल्द ही जमीन की तलाश पूरी करके इस स्कूल के भवन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।