{"_id":"66e5bb452028bfde770b6938","slug":"video-bjp-yuva-morcha-burns-effigy-over-insult-sadhus-raises-slogans-against-akhilesh-in-jaunpur","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : साधुओं के अपमान को लेकर भाजयुमो ने फूंका पुतला, अखिलेश के खिलाफ नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : साधुओं के अपमान को लेकर भाजयुमो ने फूंका पुतला, अखिलेश के खिलाफ नारेबाजी
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिव्यांशू सिंह के नेतृत्व में जेसीज चौक पर शनिवार को धीरज पाटिल के नेतृत्व में भाजयुमो ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला दहन किया। कहा कि साधुओं का अपमान नहीं सहेगा। पत्रकार वार्ता के दौरान विजय सिंह विद्यार्थी ने कहा कि अखिलेश यादव साधु संतों का अपमान कर रहे हैं। इसको देश बर्दाश्त नहीं करेगा। मथुरा की घटना को समाज नहीं भूला है। जिस तरह वहां के साधु संतों के साथ घटना घटित हुई थी। उनके सरकार में खुद मठों को कब्जा किया गया है। आज कह रहे हैं कि साधु संत मठाधीश बन बैठे हैं। उनकी सरकार में हुई घटना को पूरा प्रदेश जानता है। इससे आक्रोशित भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने आज पुतला दहन किया है। इस मौके पर क्षेत्रीय मंत्री पवन पाल, प्रदीप जायसवाल, विनय सिंह, संदीप जायसवाल, वेदप्रकाश जायसवाल, अरुण चौहान, मुस्तकीम अहमद समेत कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।