{"_id":"66e54969aace92efc006748c","slug":"video-sharatha-natha-ka-bugdhha-ma-fasa-garamanae-navaka-na-bcaii-jana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शारदा नदी की बाढ़ में फंसा ग्रामीण, नाविकों ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शारदा नदी की बाढ़ में फंसा ग्रामीण, नाविकों ने बचाई जान
पीलीभीत जिले में बारिश के बाद शारदा नदी में बाढ़ आ गई है। रमनगरा क्षेत्र में शारदा नदी में बहकर आ रही लकड़ी को निकालने पहुंचा एक ग्रामीण तेज धार में फंस गया। आधा घंटे तक वह जिंदगी और मौत से जूझता रहा। चिल्लाने की आवाज पर नदी किनारे खड़े ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर क्षेत्रीय नाविक नाव लेकर नदी में पहुंचे और दिलेरी दिखाकर नदी की धार में फंसे ग्रामीण को बचाया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। दरअसल जलस्तर बढ़ने के बाद नदी उफान पर है। कलीनगर और पूरनपुर क्षेत्र के करीब 10 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। लोग घरों की छतों के अलावा ऊंचे स्थानों पर भी शरण लिए हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।