{"_id":"66e51858bc210ccd55006f3e","slug":"child-dies-due-to-snake-bite-tikamgarh-news-c-1-1-noi1349-2104065-2024-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Tikamgarh News: 10 साल के बालक को सोते समय सांप ने काटा, झाड़ फूंक के चक्कर में चली गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tikamgarh News: 10 साल के बालक को सोते समय सांप ने काटा, झाड़ फूंक के चक्कर में चली गई जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 14 Sep 2024 01:28 PM IST
Link Copied
जिले के कछिया खेरा गांव के रहने वाले 10 साल के बालक को सोते समय सर्प ने काट लिया था, इसके बाद परिजन अस्पताल की जगह झाड़ फूंक कराने बगाज माता मंदिर ले गए, जहां हालत बिगड़ने पर टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय लाये, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है।
टीकमगढ़ जिले के पुलिस थाना बल्देवगढ़ के अंतर्गत आने वाले कछिया खेरा गांव के रहने वाले 10 वर्षीय बालक हरि असाटी को बीती रात्रि करीब 12:00 सोते समय सर्प ने काट लिया था। इसके बाद परिजन उसे निजी वाहन से टीकमगढ़ जिला अस्पताल लाने की जगह टीकमगढ़ जिले के सुप्रसिद्ध बगाज माता मंदिर ले गए, जहां लोगों की मान्यता है कि सर्प के काटने से देवी के चक्कर लगाने और झाड़ फूंक करने से सर्प का जहर का असर खत्म हो जाता है। ऐसा इस परिवार ने भी किया। रात्रि करीब 1:00 बजे परिवार बगाज माता मंदिर परिसर पहुंच गया और वहां पर झाड़ फूंक करते रहे। सुबह जब बच्चे की हालत ज्यादा बिगड़ गई थी, तब उसे टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय लेकर आए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है
पुलिस ने किया मर्ग कायम
टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय में स्थित पुलिस चौकी के प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला अस्पताल प्रबंधन और परिजनों की सूचना पर पंचनामा की कार्रवाई की गई है और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस चौकी जिला चिकित्सालय में मार्ग काम किया गया है और मामले को विवेचना में लिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।