{"_id":"66e5c5422982d7a71709f408","slug":"video-traders-troubled-the-anomalies-in-gst-penalty-recovery-is-wrong-due-error-caused-by-ignorance","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : जीएसटी की विसंगतियों से व्यापारी परेशान, व्यापारी बोले-अज्ञानतावश त्रुटि के कारण पेनाल्टी वसूली गलत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : जीएसटी की विसंगतियों से व्यापारी परेशान, व्यापारी बोले-अज्ञानतावश त्रुटि के कारण पेनाल्टी वसूली गलत
फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मंडल नई दिल्ली के महामंत्री आरके गौर ने कहा कि जीएसटी की विसंगतियों से व्यापारी परेशान है। अज्ञानतावश त्रुटि के कारण पेनाल्टी वसूली गलत है। व्यापारियों को संगठित होकर विरोध दर्ज कराने की जरूरत है। शनिवार को पिपलानी कटरा स्थित होटल में व्यापारियों ने जीएसटी पर मंथन किया। इस दौरान पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपा गया। उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सोवती ने कहा कि सिंगल बिंदु जीएसटी प्रणाली अपनाई जाए। इससे सरकार का अनावश्यक खर्च कम होगा और व्यापारियों को भी आसानी होगी। अधिवक्ता शरद त्रिपाठी ने कहा कि 2017 के बाद से लगातार संशोधन के बावजूद ब्याज व पेनाल्टी एक साथ वसूलना गलत है। अध्यक्षता प्रेम मिश्रा व संचालन अशोक जायसवाल ने किया। इस मौके पर आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी, राजेंद्र गोयनका, अजय अग्रवाल, राजेश भाटिया, नीरज पारिख, श्रीनारायण खेमका, गोकुल शर्मा, अनुज डिडवानिया, सुजीत गुप्ता, अमित सेवारमानी, राहुल मेहता आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।