सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khandwa Traffic TI investigation begins in BJP mayor car challan case with Boss written on it case filed

Khandwa: BJP महापौर की Boss लिखी गाड़ी के चालान मामले में ट्रैफिक TI की जांच शुरू, नेता प्रतिपक्ष पर केस दर्ज

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Sat, 14 Sep 2024 10:17 PM IST
Khandwa Traffic TI investigation begins in BJP mayor car challan case with Boss written on it case filed

मध्यप्रदेश के खंडवा नगर निगम की बीजेपी की महिला महापौर के शासकीय वाहन का चालान काटने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में जहां एक ओर इस चालानी कार्रवाई पर ही सवालिया निशान लगाते हुए बीजेपी के स्थानीय नेताओं ने पूरे मामले की शिकायत खंडवा पुलिस अधीक्षक से की है तो वहीं इसको लेकर बीजेपी ने कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष पर मामला दर्ज करने को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा है।

बीजेपी का कहना है कि यह पूरी कार्रवाई ही गलत है। महापौर का वाहन नगर निगम परिसर के अंदर खड़ा हुआ था न की रोड पर चल रहा था। ऐसे में सरकारी परिसर में खड़े हुए किसी वाहन का चालान कैसे हो सकता है? बता दें कि इस मामले के तूल पकड़ते ही यातायात थाना प्रभारी सौरभ सिंह कुशवाह को फिलहाल कार्य से प्रथक कर इस पूरे मामले की जांच DSP हेडक्वॉर्टर को करने के आदेश दिए गए हैं।

इधर, शुक्रवार देर शाम ही बीजेपी की एक महिला पार्षद की शिकायत पर शहर की कोतवाली थाना पुलिस ने खंडवा नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष दीपक राठौर के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए धारा 223 BNS के तहत मामला दर्ज किया है। उन पर निगम परिसर में बगैर अनुमति लाउड स्पीकर इस्तेमाल करते हुए भीड़ एकत्रित करने के चलते यह कार्रवाई की गई है। वहीं, इस मामले में शनिवार को कांग्रेस के स्थानीय नेताओं संग निगम नेता प्रतिपक्ष ने अपने ऊपर की गई इस कार्रवाई का विरोध दर्ज कराते हुए कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपा है।

वहीं, खंडवा एसपी मनोज कुमार राय ने इस पूरी कार्रवाई के बारे में बताया कि नगर निगम में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष और पार्षद द्वारा एक गाड़ी के पास खड़े होकर गाड़ी की नंबर प्लेट को लेकर आपत्ति लेते हुए कार्रवाई की बात कही थी। इस मामले में वहां पर जो पुलिस आधिकारी गए थे। उन्होंने इस बात का ध्यान नहीं रखा कि इसका मालिक कौन है, किससे चालान बनवाना चाहिए।

इस बात की पूरी जांच के बाद ही कार्रवाई होना थी, जो नहीं हुई। इन सब चीजों को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच डीएसपी हेडक्वॉर्टर अनिल चौहान को दी गई है। इसमें कोई लापरवाही या दोषी पाया जाता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, नगर निगम के सामने कुछ लोग इकट्ठा हुए थे, बिना अनुमति के माइक लाउड स्पीकर का उपयोग किया और भीड़ एकत्रित की, जिसकी शिकायत भाजपा पार्षद द्वारा की गई थी, इसकी भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Bhilwara: तालाब और नदियों को प्रदूषित नहीं करने की ली शपथ, मेजा बांध पर मनाया गया जिलास्तरीय जल महोत्सव

14 Sep 2024

VIDEO : गंगा-यमुना फिर उफान पर : पश्चिम की बारिश का असर, 24 घंटे में करीब तीन मीटर बढ़ा जलस्तर

14 Sep 2024

VIDEO : गंगा यमुना उफान पर, मां गंगा ने फिर श्री बड़े हनुमान मंदिर में क्रिया प्रवेश

14 Sep 2024

VIDEO : मेजर-पुलिस अफसर बन लड़कियों को ठग रहा था शहबाज, अलीगढ़ के बन्नादेवी में मुकदमा दर्ज

14 Sep 2024

VIDEO : लोक अदालत में दंपती ने एक-दूसरे को पहनाई माला, मिट गए शिकवे गिले

14 Sep 2024
विज्ञापन

VIDEO : गौ कथा से पहले निकाली गई कलश यात्रा

14 Sep 2024

VIDEO : मसूरी में बारिश के बाद भूस्खलन, लंढौर-टिहरी मार्ग बंद

14 Sep 2024
विज्ञापन

Bhilwara: कोटड़ी में चारभुजा नाथ दर्शन के दौरान हादसा, तालाब में डूबे दो दोस्त; एक की मौत…दूसरे का इलाज जारी

14 Sep 2024

VIDEO : जानें किसने कहा मंदिर मठ छोड़ें साधु-संत, गांव-गांव जाकर जगाएं धर्म की अलख

14 Sep 2024

VIDEO : हिंदी दिवस के मौके पर रायपुर मैदान स्कूल में हुई नारा लेखन प्रतियोगिता

14 Sep 2024

VIDEO : बादलों से घिरी मसूरी से देहरादून घाटी, पर्यटकों के लिए बना आकर्षण का केंद्र

14 Sep 2024

VIDEO : रुड़की में कारोबारी की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत

14 Sep 2024

VIDEO : लुधियाना में तीज महोत्सव में पहुंची सीएम की पत्नी

14 Sep 2024

VIDEO : भारी बारिश के बाद गौला नदी उफान पर, लोगों में भय

14 Sep 2024

VIDEO : हिंदी दिवस पर वाद-विवाद प्रतियोगिता में लिया हिस्सा, इन लोगों ने रखे अपने विचार

14 Sep 2024

Ajmer: प्रॉपर्टी विवाद को लेकर बदमाशों ने घर में घुसकर किया दो महिलाओं का अपहरण, पुलिस ने दिखाई तत्परता

14 Sep 2024

VIDEO : ज्ञानवापी पर सीएम योगी के बयान को लेकर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कह दी यह बात

14 Sep 2024

VIDEO : 'मठाधीश, माफिया में ज्यादा अंतर नहीं...'अखिलेश यादव पर पर्यटन मंत्री का पलटवार, जानें क्या कहा

14 Sep 2024

VIDEO : शाहजहांपुर में कुटिया साहिब में महान गुरमत समागम का शुभारंभ, संगत ने टेका मत्था

14 Sep 2024

VIDEO : हिजाब पर प्रतिबंध लगाने की मांग करने वालों मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने दिया बड़ा बयान

14 Sep 2024

VIDEO : बरेली में बदमाशों ने युवक से 52 हजार रुपये लूटे, विरोध पर पीटकर किया घायल

14 Sep 2024

VIDEO : मां नंदा-सुनंदा के डोले की शोभायात्रा निकली, नम आखों से दी विदाई, बारिश में भी उमड़े लोग

14 Sep 2024

VIDEO : लालपुर स्टेडियम में जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आगाज, अंशु ने बाजी मारी

14 Sep 2024

VIDEO : बरेली में दोस्त की हत्या का आरोपी इरशाद मुठभेड़ में गिरफ्तार

14 Sep 2024

VIDEO : भेड़िया काट ले तो क्या करें... UPAPICON की कार्यशाला में विशेषज्ञों ने दी जानकारी

14 Sep 2024

VIDEO : शारदा नदी की बाढ़ में फंसा ग्रामीण, नाविकों ने बचाई जान

14 Sep 2024

VIDEO : बंगाणा के मंदली में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर शुरू

14 Sep 2024

VIDEO : आगरा के पिनाहट में उफान पर उटंगन नदी, निचले इलाकों और खेतों में भर गया पानी...

14 Sep 2024

VIDEO : आतंकी मुठभेड़ में हमीरपुर के अरविंद बलिदान, शहादत की सूचना पाकर मां बेसुध

Tikamgarh News: 10 साल के बालक को सोते समय सांप ने काटा, झाड़ फूंक के चक्कर में चली गई जान

14 Sep 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed