Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Guna News
›
Missing schoolgirl's body found in a well with her hands and legs tied, suspicion of murder being raised
{"_id":"66e64a04bde717db150d6f28","slug":"missing-schoolgirls-body-found-in-a-well-with-her-hands-and-legs-tied-suspicion-of-murder-being-raised-guna-news-c-1-1-noi1226-2107515-2024-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Guna News: लापता स्कूली छात्रा का शव कुएं में मिला, हांथ-पैर रस्सी से बंधे थे, परिजन बोले- बेटी की हत्या की गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guna News: लापता स्कूली छात्रा का शव कुएं में मिला, हांथ-पैर रस्सी से बंधे थे, परिजन बोले- बेटी की हत्या की गई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: गुना ब्यूरो Updated Sun, 15 Sep 2024 08:41 AM IST
मध्यप्रदेश के गुना जिले के चांचौड़ा थाना क्षेत्र में एक 7 वर्षीय बालिका का शव कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। बालिका पिछले चार दिनों से लापता थी। शव बाहर निकाला गया तो हाथ-पैर एक भारी पत्थर के साथ बंधे हुए थे।
जानकारी के अनुसार, चांचौड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम सांकाखेड़ी की 7 वर्षीय बालिका बुधवार से लापता थी। बालिका के परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने सूचना दी कि तीन दिनों से लापता बालिका का शव गांव से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित रानीखैजरा गांव के एक पानी से भरे कुएं में पड़ा रहा है।
ग्रामीणों ने मौके पर जाकर बालिका के शव को बाहर निकाला। शव के हाथ-पैर बंधे हुए थे और एक लगभग 5 किलो वजनी पत्थर भी उसके साथ बंधा था। संभवतः तीन दिनों तक पानी में पड़े रहने के कारण शव फूलकर बाहर आ गया। ग्रामीणों ने इसे देखकर शंका जताई कि बालिका की हत्या कर किसी ने उसे कुएं में फेंक दिया है। शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया और अंतिम संस्कार किया गया।
पुलिस के अनुसार, परिजनों ने बालिका की हत्या की आशंका जताई है। उनकी शिकायत पर मर्ग कायम कर पीएम रिपोर्ट के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।