Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Sagar Lake filled with water hyacinth now needs machine support Municipal Corporation removing water hyacinth
{"_id":"66e5b6efb2507bda2107f142","slug":"the-lake-full-of-hyacinth-now-gets-the-support-of-machine-municipal-corporation-removing-water-hyacinth-from-machine-sagar-news-c-1-1-noi1338-2106761-2024-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sagar News: जलकुंभी से भरी झील को अब मशीन का सहारा, नगर निगम मशीन से हटा रहा जलकुंभी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: जलकुंभी से भरी झील को अब मशीन का सहारा, नगर निगम मशीन से हटा रहा जलकुंभी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Sat, 14 Sep 2024 10:01 PM IST
सागर की ऐतिहासिक लाखा बंजारा झील में जमा जलकुंभी को निकालने के लिए प्रशासन अब मशीनों का सहारा ले रहा है। जलकुंभी एवं झील सफाई हेतु स्मार्ट सिटी द्वारा नवीन एक्सकेबेटर फ्लोटिंग मशीन क्रय की गई है, जिससे की झील की नियमित सफाई की जा सके। एक्सकेबेटर फ्लोटिंग मशीन से झील में लगातार पनपने वाली जलकुंभी और अन्य कचरे की साफ-सफाई कम समय में की जा सके। इस उद्देश्य से यह एक्सकेबेटर फ्लोटिंग मशीन सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा क्रय की गई है। यह मशीन सागर तालाब के साथ ही अन्य आस-पास के नदी तालाब आदि की सफाई में भी महत्वपूर्ण साबित होगी।
मशीन की मदद से लाखा बंजारा झील के छोटे भाग छोटी झील को साफ स्वच्छ कराने के निर्देश भी दिए। अब मशीन द्वारा छोटी झील की जलकुंभी हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। जानकारी देते हुए निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने बताया कि कोबेल्को इंडिया की यह विशालकाय फ्लोटिंग मशीन झील से जलकुंभी सहित अन्य कचरा आदि झील के पानी पर तैरते हुए निकालने में सक्षम है। 12-14 टन क्षमता वाली इस मशीन की बकेट साइज चार मीटर क्यूब है। यह मशीन लगभग 2-3 मीटर से अधिक गहराई तक झील से कीचड़ कंकड़ पत्थर आदि निकालने में सक्षम है और अधिक लम्बाई का बूम होने के कारण यह मशीन एक ही स्थल पर खड़ी होकर लम्बी दूरी तक साफ-सफाई आदि कार्य कर सकती है।
विभिन्न अनुप्रयोगों के लिए इंजन और पावर ट्रेन, उच्चतम ईंधन दक्षता, उन्नत मेक्ट्रोनिक्स तथा सुरक्षा और आराम की दृस्टि से भी बेहतर है। मोटी स्टील प्लेट का बड़ा क्रॉस-सेक्शन बूम, ढीली चट्टानों पर आसान आवागमन के लिए शक्तिशाली यात्रा प्रणाली, प्रबलित ट्रैक गाइड बेहतर निस्पंदन प्रणाली हेतु निर्मित किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।