{"_id":"66e5bac61b941d1c9700455d","slug":"video-kasagaja-ma-sapa-vathhayaka-bl-bhajapa-sarakara-ma-mahalo-para-bugdhha-atayacara","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कासगंज में सपा विधायक बोलीं- भाजपा सरकार में महिलाओं पर बढ़े अत्याचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कासगंज में सपा विधायक बोलीं- भाजपा सरकार में महिलाओं पर बढ़े अत्याचार
कासगंज के सिढ़पुरा में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक नगर अध्यक्ष डॉ. वाहिद अली के कैंप कार्यालय पर हुई। बैठक में प्रभारी पर्यवेक्षक के रूप में जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह यादव और मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक नादिरा सुल्तान उपस्थित रहीं।
विधायक नादिरा सुल्तान ने कहा कि सभी को 2027 के चुनाव की तैयारी में जुट जाना चाहिए। इस सरकार में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ गए हैं। सरकार के लोग ही इसमें शामिल हैं। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं होती। जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि सरकार में अत्याचार और फर्जी एनकाउंटर बढ़ गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ओबीसी और एससी वर्ग का आरक्षण खत्म कर रही है। संविधान पर भरोसा नहीं करती। नगर अध्यक्ष डॉ. वाहिद अली ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से जनता तंग आ चुकी है। महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है, और 2027 में सपा की ही सरकार बनेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।