{"_id":"6add1dd0385b4600200760ea","slug":"gaupura-dominates-at-the-nyaya-panchayat-level-sports-meet-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-156101-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद में गऊपुरा का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद में गऊपुरा का दबदबा
फोटो 04 सोरोंजी क्षेत्र की न्याय पंचायत कादरबाड़ी की मिनी खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभाग
Link Copied
कासगंज। सोरोंजी क्षेत्र की न्याय पंचायत कादरबाड़ी की मिनी खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कंपोजिट विद्यालय गऊपुरा में किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने दौड़, लंबी कूद, कबड्डी और खो-खो सहित विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इनमें कंपोजिट विद्यालय गऊपुरा के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। गऊपुरा की शिवानी ने प्राथमिक वर्ग और मिथलेश ने जूनियर वर्ग में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।प्रतियोगिता का शुभारंभ अतिथियों ने 100 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया। इसके बाद विभिन्न आयु वर्गों में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्राथमिक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में बालक वर्ग से गऊपुरा के अनुराग और बालिका वर्ग से शिवानी प्रथम रहीं। 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग से दतलाना के अंशुल और बालिका वर्ग से शिवानी ने पहला स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में गऊपुरा के सौरव और कशिश प्रथम रहे, जबकि 400 मीटर दौड़ में दतलाना के सौरव और महक ने बाजी मारी। जूनियर वर्ग की 100 और 200 मीटर बालक दौड़ में गऊपुरा के अविनाश प्रथम रहे। बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में मिथलेश और 200 मीटर में डॉली ने पहला स्थान पाया। 400 मीटर दौड़ में बालक वर्ग से कादरबाड़ी के वसीम और बालिका वर्ग से गऊपुरा की चांदनी प्रथम रहीं। 600 मीटर दौड़ में बालक वर्ग से कादरबाड़ी के अभिषेक और बालिका वर्ग से गऊपुरा की मिथलेश विजेता बनीं। कबड्डी के प्राथमिक बालक वर्ग में दतलाना, बालिका वर्ग में गऊपुरा विजेता रहा। जूनियर बालक वर्ग में कादरबाड़ी और बालिका वर्ग में गऊपुरा ने जीत दर्ज की। प्राथमिक और जूनियर दोनों वर्गों की बालक एवं बालिका खो-खो प्रतियोगिताओं में गऊपुरा की टीमों ने जीत हासिल की।प्रतियोगिताओं में ब्लॉक पीटीआई फुरकान अली, सोमेंद्र सिंह, दुष्यंत चौहान, गौरव और विजय सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस दौरान गौरव सोनी, राकेश शाक्य, सिरोजा रानी, घनेन्द्र त्रिवेदी, हेमंत कुमार, नरेश पाली, प्रतिज्ञा गर्ग और जयचंद्र सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।