सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   VIDEO : The historic Chaugan the pride of the city is becoming a source of income

VIDEO : शहर की शान ऐतिहासिक चौगान, बनता जा रहा कमाई का मैदान

Ankesh Dogra अंकेश डोगरा
Updated Sun, 15 Sep 2024 04:43 PM IST
VIDEO : The historic Chaugan the pride of the city is becoming a source of income
शहर की शान कहे जाने वाले ऐतिहासिक चौगान मैदान की हालत में सुधार लाने के लिए नगर परिषद द्वारा दो महीनों तक बंद रखा गया। लेकिन, अब करीब 9 दिनों के लिए यहां मेले के लिए चौगान मैदान को किराये पर दे दिया गया है। जिससे मैदान की हालत फिर खराब हुई है। आलम यह है कि एक तरफ बारिश पड़ रही है तो वहीं दूसरी तरफ मैदान में झूले व दुकानों का सामान लेकर भारी मालवाहक वाहन पहुंच रहे हैं। जिसके चलते मैदान में लगी घास बर्बाद हो रही है तो वहीं मैदान में कीचड़ बन गया है और टायरों से बडे गड्ढे बन गए हैं। जिसको लेकर सवाल उठ रहे हैं, यदि यही हालत करनी थी तो दो महीने तक मैदान को बंद रखने की जरूरत ही क्या थी? बता दें कि चौगान मैदान को 1 जुलाई से 31 अगस्त, 2024 तक खेलकूद व अन्य गतिविधियों के लिए पूर्णतया बंद किया गया था। इस दौरान केवल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के लिए चौगान मैदान खोला गया था और 5 से 7 जुलाई तक श्री जगन्नाथ जी के रथ हेतु बास्केटबॉल कोर्ट खुला था। इस दौरान कोई भी खेल गतिविधि नहीं हुई। मैदान की दुर्दशा को लेकर स्थानीय लोगों, खिलाडिय़ों व खेल संगठनों में काफी रोष है। फूटबॉल एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इकराम मौहम्मद, महासचिव राकेश पहवा सहित स्थानीय लोगों विशाल, शकील, संदीप, मनीष आदि ने कहा कि एक समय था जब चौगान केवल खिलाडिय़ों के लिए था और इस चौगान से 30 के करीब कोच, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के भी खिलाडी निकले हैं। लेकिन अब चौगान केवल पैसा कमाने का जरिया मात्र बनकर रह गया है। आए दिन यहां किसी न किसी तरह के कार्यक्रमों के आयोजन होते हैं, जिससे मैदान की हालत बिगड़ रही है। जो पैसा नगर परिषद को आयोजनों से मिलता भी है, उसे भी मैदान की हालत सुधारने पर खर्च नहीं किया जा रहा है। जिससे मैदान बदहाली के आंसू बहा रहा है। मैदान में आयोजनों के बाद गड्ढे भरने के लिए रेत व छाना आदि गिराया जाता है, जिससे कई बार खिलाडी चोटिल होते हैं। इतना ही नहीं मैदान को बड़े आयोजनों के दौरान पार्किंग में भी तब्दिल कर दिया जाता है। लोगों की मांग है कि मैदान को यदि दो महीने तक बंद रखा गया था तो अभी बरसात के दिनों में थोड़ा ओर इंतजार किया जा सकता था। बरसात में मैदान में मिट्टी अधिक पानी युक्त होने के कारण वाहनों की आवाजाही से कीचड़ व गड्ढों में तब्दिल हो रही है। अजय गर्ग, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद नाहन ने कहा कि चौगान मैदान को 13 से 21 सितम्बर तक उत्सव के आयोजन के लिए किराये पर दिया गया है। टीम को मौके पर भेजा जाएगा, यदि नुकसान हुआ है तो आयोजनों को इसे सुधारने के निर्देश दिए जाएंगे, सिक्योरिटी राशि भी जब्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : 20 श्रद्धालुओं को लेकर जौलीग्रांट से बदरीनाथ-केदारनाथ के लिए रवाना हुआ हेलीकाॅप्टर

15 Sep 2024

VIDEO : ऋषिकेश में गंगा में बहे दो किशोर, तलाश में जुटी एसडीआरएफ

15 Sep 2024

VIDEO : सीएम योगी का निर्देश, 'भू माफिया-दबंग जमीन कब्जा कर रहे; तो करें सख्त कार्रवाई

15 Sep 2024

VIDEO : उर्स में शामिल होने पिरान कलियर पहुंचे 81 पाकिस्तानी जायरीन

15 Sep 2024

VIDEO : विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने किए कालू सिद्ध बाबा के दर्शन

15 Sep 2024
विज्ञापन

VIDEO : आईएमएस बीएचयू में नर्सिंग ऑफिसर को ही नहीं मिला इलाज, दिल का दौरा पड़ने से मौत; हंगामा

15 Sep 2024

VIDEO : श्रावस्ती में वाहन में क्षमता से अधिक भरे गोवंश, एक पशु की मौत

15 Sep 2024
विज्ञापन

वाह अजमेर पुलिस: दो बुजुर्ग बहनों के अपहरणकर्ताओं को पांच घंटे में किया गिरफ्तार, अब हर जगह हो रही सराहना

15 Sep 2024

Guna News: लापता स्कूली छात्रा का शव कुएं में मिला, हांथ-पैर रस्सी से बंधे थे, परिजन बोले- बेटी की हत्या की गई

15 Sep 2024

VIDEO : मेरठ में हादसा: 10 की मौत, ऐसे निकाला गया फरहाना का शव, देखें वीडियो

15 Sep 2024

VIDEO : मेरठ में मकान गिरने से 10 की मौत, देखिये क्या बोले डीएम

15 Sep 2024

VIDEO : मेरठ में गिरा तीन मंजिला मकान, 10 की मौत, रात में ऐसे चला बचाव कार्य, देखें वीडियो

15 Sep 2024

VIDEO : मेरठ में तीन मंजिला मकान गिरा, पांच बच्चों समेत 10 की मौत, देखें वीडियो

15 Sep 2024

VIDEO : चित्रकूट में सड़क हादसे में चाची-भतीजी की मौत

15 Sep 2024

VIDEO : महोबा में मूर्ति विसर्जन जूलुस के दौरान विवाद के बाद हुआ पथराव

15 Sep 2024

VIDEO : रोहतक के गौकर्ण तालाब में पाडा मोहल्ले के बच्चों ने किया गणपति विसर्जन

14 Sep 2024

VIDEO : सड़क पर पैदल निकले सीपी, बेतरतीब वाहनों पर की कार्रवाई, 2395 का चालान; अतिक्रमण के खिलाफ अभियान

14 Sep 2024

VIDEO : एशियन बॉक्सिंग प्रतियोगिता: कांस्य जीतकर लौटी ईशिका का गोहाना में स्वागत

14 Sep 2024

VIDEO : पुलिस ने 50 हजार के इनामी जीतेश झा, हरेंद्र मसीह व अली अब्बास से घर पर नोटिस चस्पा किया, डुगडुगी बजवाई

14 Sep 2024

VIDEO : गंगा के बढ़ रहे जलस्तर से लोगों में दहशत, डेढ़ सौ से अधिक लोगों ने छोड़ा घर, पांच हजार प्रभावित

14 Sep 2024

VIDEO : मेरठ में तीन मंजिला मकान गिरा: पांच बच्चों समेत 10 की मौत; देखें वीडियो

14 Sep 2024

VIDEO : बुजुर्ग की मौत का मामला, ठेकेदार की गिरफ्तारी के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दिया धरना, कार्रवाई की मांग

14 Sep 2024

VIDEO : ओल्ड फरीदाबाद में अंडरपास में डूबी एसयूवी कार, दो लोगों की मौत

14 Sep 2024

VIDEO : रंगारंग प्रस्तुति ने मोहा जन मन, कला उत्सव में थिरकीं छात्राएं

14 Sep 2024

VIDEO : इकाना स्टेडियम में लेजर लाइट शो का भव्य नजारा

14 Sep 2024

Dausa News: दौसा में पत्नी की बेवफाई से आहत युवक ने की आत्महत्या, बेडशीट का फंदा बनाकर पंखे से लटका

14 Sep 2024

VIDEO : जीएसटी की विसंगतियों से व्यापारी परेशान, व्यापारी बोले-अज्ञानतावश त्रुटि के कारण पेनाल्टी वसूली गलत

14 Sep 2024

VIDEO : चेतगंज थाने में पीस कमेटी की हुई बैठक, त्योहार को लेकर हुई चर्चा

14 Sep 2024

VIDEO : श्रीदेवी को किया गया याद, महिलाएं की धरी रूप, फिल्मी गीतों पर थिरकीं

14 Sep 2024

Rajgarh News: एमपी सरकार के इस मंत्री के ऑफिस के नाम से सीएमएचओ को किया गया फर्जी कॉल, फिर ये दी गई धमकी

14 Sep 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed