सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Kidnappers of two elderly sisters were arrested in Ajmer within 5 hours

वाह अजमेर पुलिस: दो बुजुर्ग बहनों के अपहरणकर्ताओं को पांच घंटे में किया गिरफ्तार, अब हर जगह हो रही सराहना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Sun, 15 Sep 2024 09:30 AM IST
Kidnappers of two elderly sisters were arrested in Ajmer within 5 hours
राजस्थान के अजमेर जिले में आज सुबह प्रॉपर्टी को लेकर दो बुजुर्ग महिलाओं के अपहरण के मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिसके बाद आमजन पुलिस की जमकर सराहना कर रहा है।

अजमेर में बेशकीमती जमीन को जाली दस्तावेज बनाकर कब्जाने की नीयत से दो बुजुर्ग महिलाओं के अपहरण के मामले में अजमेर पुलिस ने जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई के निर्देश पर मात्र 5 घंटे में सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले का खुलासा करते हुए एडिशनल एसपी सिटी दुर्ग सिंह राजपुरोहित ने बताया कि आरोपियों के साथ अपहरण के दौरान काम में ली गई ब्लैक स्कॉर्पियो कर भी जब्त कर लिया। इस मामले में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने संज्ञान लेते हुए पुलिस को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। वासुदेव देवनानी पीड़ित परिवार के निवास स्थान पहुंचे थे, जहां उन्होंने पीड़ित महिलाओं की कुशलक्षेम भी पूछी थी।

देवनानी हुए सक्रिय पूरे मामले की करी मॉनिटरिंग 
अजमेर बजरंग रोड स्थित एक घर से दो महिलाओं के अपहरण मामले में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने संज्ञान लेते हुए शनिवार शाम पीड़ित महिलाओं के आवास पर पहुंच और पूरे घटना की जानकारी ली। साथ ही पुलिस अधिकारियों को मामले में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इससे पहले सुबह घटना की जानकारी मिलते ही देवनानी ने पूरे घटनाक्रम पर सक्रिय रूप से मॉनिटरिंग की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को तुरंत एक्शन के निर्देश दिए। इस पर पुलिस ने स्पेशल टीम गठित कर कार्रवाई की और महिलाओं को अपहर्ताओं से मुक्त कराया।

पुलिस की तत्परता आई काम 
अजमेर जिले में दो महिलाओं के अपहरण के मामले में एसपी देवेंद्र कुमार बिश्नोई के निर्देश पर जिला पुलिस की त्वरित कार्रवाई की, जिसकी आमजन जमकर सराहना कर रहा है। अजमेर शहरवासी पुलिस की कार्य प्रणाली की प्रशंसा भी करते नजर आ रहे हैं। एडिशनल एसपी सिटी दुर्ग सिंह राजपुरोहित ने बताया कि आज सुबह पुलिस कंट्रोल रूम को दो महिलाओं के अपहरण की जैसे ही सूचना मिली जिसके बाद क्रिश्चनगंज गंज थाना पुलिस, सिविल लाइंस थाना पुलिस और गेगल थाना पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कर दी। त्वरित कार्रवाई और सामंजस्य से पुलिस ने अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर महिलाओं को सुरक्षित बचा लिया।

बिना समय गंवाए पुलिस ने की नाकाबंदी 
एडिशनल एसपी सिटी दुर्ग सिंह राजपुरोहित ने बताया कि आज सुबह घर से 2 बुजुर्ग महिलाओं के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस टीमों ने संभावित रास्तों पर नाकाबंदी शुरू कर दी और पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी। पुलिस ने कुशल टीम वर्क का प्रदर्शन करते हुए अपहरणकर्ताओं की गाड़ी का पता लगाया और ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो से दो अपहरणकर्ता अल्लाहरखा बिल्डिंग स्टेशन रोड निवासी मोहम्मद आदिल शेख पुत्र शेख अब्दुल रउफ, पंचशील ए ब्लॉक निवासी रोहित यादव पुत्र महेश चंद्र, अंदर कोट निवासी मोइनुद्दीन खान पुत्र रोशसन अली व वजीराबाद उतरी दिल्ली निवासी होशियार सिंह उर्फ मुकेश पुत्र तारपाचंद को गिरफ्तार किया है । वही पीड़ित महिला कुमकुम जैन और रमारानी जैन को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से बचाया।

पुलिस की कार्य प्रणाली की करी सराहना 
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने इस सफल ऑपरेशन के लिए पुलिस टीमों की सराहना की और कहा कि पुलिस की सतर्कता और टीम वर्क के कारण अपहरणकर्ताओं को जल्द ही पकड़ लिया गया। मामले की जांच भी की जा रही है और गिरफ्तार बदमाशों से अन्य अपराधों में भी संलिप्तता की जानकारी जुटाई जा रही है। इस प्रकार अजमेर पुलिस ने एक और बार यह साबित कर दिया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों की सुरक्षा के लिए वह पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पुलिस के इस कार्य की आमजन जमकर सराहना कर रहा है। वहीं कार्रवाई में शामिल टीम की प्रशंसा करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने टीम को बधाई दी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : मेरठ में मकान गिरने से 10 की मौत, देखिये क्या बोले डीएम

15 Sep 2024

VIDEO : मेरठ में गिरा तीन मंजिला मकान, 10 की मौत, रात में ऐसे चला बचाव कार्य, देखें वीडियो

15 Sep 2024

VIDEO : मेरठ में तीन मंजिला मकान गिरा, पांच बच्चों समेत 10 की मौत, देखें वीडियो

15 Sep 2024

VIDEO : चित्रकूट में सड़क हादसे में चाची-भतीजी की मौत

15 Sep 2024

VIDEO : महोबा में मूर्ति विसर्जन जूलुस के दौरान विवाद के बाद हुआ पथराव

15 Sep 2024
विज्ञापन

VIDEO : रोहतक के गौकर्ण तालाब में पाडा मोहल्ले के बच्चों ने किया गणपति विसर्जन

14 Sep 2024

VIDEO : सड़क पर पैदल निकले सीपी, बेतरतीब वाहनों पर की कार्रवाई, 2395 का चालान; अतिक्रमण के खिलाफ अभियान

14 Sep 2024
विज्ञापन

VIDEO : एशियन बॉक्सिंग प्रतियोगिता: कांस्य जीतकर लौटी ईशिका का गोहाना में स्वागत

14 Sep 2024

VIDEO : पुलिस ने 50 हजार के इनामी जीतेश झा, हरेंद्र मसीह व अली अब्बास से घर पर नोटिस चस्पा किया, डुगडुगी बजवाई

14 Sep 2024

VIDEO : गंगा के बढ़ रहे जलस्तर से लोगों में दहशत, डेढ़ सौ से अधिक लोगों ने छोड़ा घर, पांच हजार प्रभावित

14 Sep 2024

VIDEO : मेरठ में तीन मंजिला मकान गिरा: पांच बच्चों समेत 10 की मौत; देखें वीडियो

14 Sep 2024

VIDEO : बुजुर्ग की मौत का मामला, ठेकेदार की गिरफ्तारी के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दिया धरना, कार्रवाई की मांग

14 Sep 2024

VIDEO : ओल्ड फरीदाबाद में अंडरपास में डूबी एसयूवी कार, दो लोगों की मौत

14 Sep 2024

VIDEO : रंगारंग प्रस्तुति ने मोहा जन मन, कला उत्सव में थिरकीं छात्राएं

14 Sep 2024

VIDEO : इकाना स्टेडियम में लेजर लाइट शो का भव्य नजारा

14 Sep 2024

Dausa News: दौसा में पत्नी की बेवफाई से आहत युवक ने की आत्महत्या, बेडशीट का फंदा बनाकर पंखे से लटका

14 Sep 2024

VIDEO : जीएसटी की विसंगतियों से व्यापारी परेशान, व्यापारी बोले-अज्ञानतावश त्रुटि के कारण पेनाल्टी वसूली गलत

14 Sep 2024

VIDEO : चेतगंज थाने में पीस कमेटी की हुई बैठक, त्योहार को लेकर हुई चर्चा

14 Sep 2024

VIDEO : श्रीदेवी को किया गया याद, महिलाएं की धरी रूप, फिल्मी गीतों पर थिरकीं

14 Sep 2024

Rajgarh News: एमपी सरकार के इस मंत्री के ऑफिस के नाम से सीएमएचओ को किया गया फर्जी कॉल, फिर ये दी गई धमकी

14 Sep 2024

VIDEO : लोक अदालत में आए 66721 मामले, 63194 के सुलह-समझौते से निस्तारण, जिला जज ने किया निरीक्षण

14 Sep 2024

VIDEO : सरायकंसराय पर दो घंटे खड़ी रही अप कामायनी, यात्री ने उग्रसेनपुर के पास की चेन पुलिंग

14 Sep 2024

Khandwa: BJP महापौर की Boss लिखी गाड़ी के चालान मामले में ट्रैफिक TI की जांच शुरू, नेता प्रतिपक्ष पर केस दर्ज

14 Sep 2024

VIDEO : सांसद ने मारे गए सराफा व्यापारी के परिजनों से मिलकर दी सांत्वना

14 Sep 2024

VIDEO : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का लखनऊ में 18 को प्रदर्शन, कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया फैसला

14 Sep 2024

VIDEO : साधुओं के अपमान को लेकर भाजयुमो ने फूंका पुतला, अखिलेश के खिलाफ नारेबाजी

14 Sep 2024

VIDEO : कासगंज में सपा विधायक बोलीं- भाजपा सरकार में महिलाओं पर बढ़े अत्याचार

14 Sep 2024

Sagar News: जलकुंभी से भरी झील को अब मशीन का सहारा, नगर निगम मशीन से हटा रहा जलकुंभी

14 Sep 2024

Guna: गणेश झांकी में हवन की वेदी बनाते समय पंखे से लगा किशोर को करंट, मां-बाप लगाते रहे अस्पतालों के चक्कर

14 Sep 2024

VIDEO : पद्मश्री डॉक्टर ललित कुमार ने बताई महिलाओं में स्तन और सर्वाइकल कैंसर की वजह

14 Sep 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed