Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
VIDEO : MLA Vivek Sharma said My goal is to ensure that the pace of development reaches every family and every person in Kutlahar constituency
{"_id":"66e6b539835b3c5dfe082cbc","slug":"video-mla-vivek-sharma-said-my-goal-is-to-ensure-that-the-pace-of-development-reaches-every-family-and-every-person-in-kutlahar-constituency","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : विधायक विवेक शर्मा बोले- मेरा लक्ष्य कुटलैहड़ विस क्षेत्र के हर परिवार हर व्यक्ति तक पहुंचे विकास की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : विधायक विवेक शर्मा बोले- मेरा लक्ष्य कुटलैहड़ विस क्षेत्र के हर परिवार हर व्यक्ति तक पहुंचे विकास की रफ्तार
कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने रविवार को ग्राम पंचायत सुकड़ियाल में जनता द्वारा रखी गई आभार रैली में शिरकत की। वहीं, आभार रैली में पहुंचने पर विधायक विवेक शर्मा का स्थानीय जनता ने बैंड बाजों और फूल मालाओं से स्वागत किया। चुनाव में दिए गए आशीर्वाद को लेकर विधायक विवेक शर्मा ने स्थानीय पंचायत की जनता का आभार धन्यवाद प्रकट किया और जन समस्याएं सुनीं। विधायक विवेक शर्मा ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमने चुनाव में कुटलैहड़ के युवाओं को रोजगार देने की बात की थी। हमने जोगी पंगा में 300 कनाल सरकारी भूमि का निरीक्षण उद्यौगिक क्षेत्र के लिए चयनित की है और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा मानसून सत्र में कुटलैहड़ विस क्षेत्र में ओद्योगिक लगाने की स्वीकृति दे दी है। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि गोबिंद सागर खेल में जल क्रीड़ाओं को बढ़ावा देने और क्रूज मोटर बोट चलाने के लिए 12,50 करोड़ की धनराशि खर्च की जा रही है और झील की सड़क भी चौड़ी होगी और पांच सितारा होटल भी बनेगा। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कुटलैहड़ विस क्षेत्र की जनता मेरा परिवार है और परिवार के हर सुख दुख में हम हर समय साथ खड़े रहेंगे। इस मौके पर कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा ,केवल कृष्ण शर्मा, प्रधान महेंद्र सिंह के अलावा दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।