Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mau News
›
VIDEO : Organizing Ramcharit Manas Paath for construction of underpass in mau railways stopped two years ago
{"_id":"66e6c92a7f24f1d1b80fc04d","slug":"video-organizing-ramcharit-manas-paath-for-construction-of-underpass-in-mau-railways-stopped-two-years-ago","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अंडरपास के निर्माण के लिए रामचरित मानस पाठ का आयोजन, दो वर्ष पूर्व रेलवे ने ही कर दिया था बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अंडरपास के निर्माण के लिए रामचरित मानस पाठ का आयोजन, दो वर्ष पूर्व रेलवे ने ही कर दिया था बंद
मऊ के परदहा ब्लाक के बंद पिपरीडीह रेलवे फाटक पर आवागमन के लिए अंडरपास बनाने की मांग को लेकर सात माह से बीस गांव के ग्रामीण पिपरीडीह बाजार में प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार को इसीक्रम में अपनी मांग को लेकर ग्रामीणों ने रामचरित मानस पाठ का आयोजन कर अधिकारियों की सदबुद्धि की प्रार्थना की। बताते चलते बीते 15 मार्च 2024 पिपरीडीह, खरगजेपुर, हासपुर मडैया, पतीला, फुलवरिया, नई बस्ती, भार, रैकारेडीह, ताजपुर गांव सहित बीस गांव के ग्रामीण पिपरीडीह बाजार में प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे पिपरीडीह ग्राम प्रधान कमलेश यादव, हीराराम, राजापत, बृजेश सिंह, अजय सिंह, गिरिश बरनवाल, छोटेलाल गुप्ता आदि ने बताया कि वाराणसी - भटनी रेलखंड पर स्थित पिपरीडीह गांव के सामने बने रेलवे फाटक को रेल अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों के विरोध के बावजूद रेलवे द्वारा लगभग दो पूर्व बंद कर दिया गया।बताया कि फाटक से रोजाना बीस गांव के हजारों की आबादी की आवाजाही थी, ऐसे में अब पांच किमी अतिरिक्त दूरी तय कर पिपरीडीह बाजार, कॉलेज, केंद्र, अस्पताल को पहुंचना पड़ रहा है। बताया कि इस मांग को लेकर मार्च 2024 से ही पिपरीडीह बाजार में बंद रेलवे फाटक पर अंडरपास बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार को इसीक्रम में हम लोगों द्वारा रेलवे अधिकारियों तक अपनी बात पहुंचाने को लेकर रामचरित मानस का आयोजन कर रेलवे अधिकारियों के समक्ष विरोध दर्ज कराने का प्रयास किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।