{"_id":"6ade1038e3e0b7f63e07c3ae","slug":"video-those-who-inherited-a-legacy-of-imprisonment-should-account-for-development-shakti-singh-2026-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"जिन्हें विरासत में जेल मिली, वे विकास का हिसाब दें: शक्ति सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिन्हें विरासत में जेल मिली, वे विकास का हिसाब दें: शक्ति सिंह
मऊ। सदर विधायक अब्बास अंसारी के बयान को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शक्ति सिंह ने रविवार को राजनीतिक हमला बोला। नगर के निजामुद्दीनपुरा स्थित अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने अंसारी परिवार की राजनीतिक कार्यशैली पर सवाल उठाए। कहा कि जिन्हें विरासत में जेल की सलाखें मिली हैं, वे विकास की बात करने से पहले अपने कामकाज का हिसाब दें। मऊ की जनता अब राजनीतिक रिश्तों और विरासत की सियासत को समझ चुकी है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी।
चुनाव नजदीक आते ही याद आते हैं रिश्ते
शक्ति सिंह ने अब्बास अंसारी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब नेताओं की राजनीतिक जमीन खिसकने लगती है, तब उन्हें कभी चाचा, कभी भाई तो कभी भैया की जरूरत पड़ने लगती है। अखिलेश यादव को भैया और ओमप्रकाश राजभर को चाचा कहने की राजनीति पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आने दीजिए, अभी बहुत सारे लोग दिखाई देंगे।
उन्होंने कहा कि नेताओं को जनता के बीच रिश्तों की दुहाई देने के बजाय विकास और जनहित से जुड़े सवालों का जवाब देना चाहिए। जनता को यह जानने का पूरा अधिकार है कि उसके लिए अब तक क्या काम किए गए हैं और क्षेत्र के विकास के लिए क्या कदम उठाए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।