{"_id":"6addbd850b03140f9d0ab155","slug":"video-bus-driver-slams-on-bus-to-pick-up-passengers-in-ayodhya-eight-devotees-injured-three-referred-2026-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में सवारी बैठाने के चक्कर में बस चालक ने लगाया ब्रेक, आठ श्रद्धालु घायल,तीन रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में सवारी बैठाने के चक्कर में बस चालक ने लगाया ब्रेक, आठ श्रद्धालु घायल,तीन रेफर
अयोध्या में रामलला के दर्शन करने जा रहे कानपुर के एक परिवार की अर्टिगा कार रविवार सुबह एनएच-27 पर फेलसंडा के पास निजी बस में पीछे से घुस गई। हादसे में तीन महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
कानपुर के सचेंडी गांव निवासी पंकज सिंह का परिवार रविवार सुबह करीब 8:30 बजे अर्टिगा कार से अयोध्या दर्शन के लिए जा रहा था। परिजनों का आरोप है कि फेलसंडा के पास आगे चल रही निजी बस के चालक ने सवारी बैठाने के चक्कर में अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे आ रही कार अनियंत्रित होकर बस में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, एयरबैग खुलने से बड़ा हादसा टल गया।
हादसे में कार चालक राहुल यादव (29), ज्योति (45), प्रीति (29), पिंकी (22), जिगर (35), प्रशांत कुमार (28), पंकज सिंह (30) और आशीष वर्मा (28) घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से सीएचसी रुदौली पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद ज्योति, प्रीति और प्रशांत को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सीएचसी के डॉक्टर आकाश मोहन ने बताया कि तीन घायलों में फ्रैक्चर की आशंका है। एक्सरे की सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद परिवार ने दर्शन का कार्यक्रम रद्द कर कानपुर लौटने का फैसला किया। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।