{"_id":"66e6fe7801f05a00e3083009","slug":"water-of-omkareshwar-dam-has-been-controlled-the-submerged-ghats-of-narmada-are-visible-again-devotees-are-taking-bath-khandwa-news-c-1-1-noi1224-2109846-2024-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Khandwa: ओंकारेश्वर बांध का पानी हुआ कंट्रोल, डूबे नर्मदा के घाट फिर दिखे, श्रद्धालुओं को मिला स्नान का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khandwa: ओंकारेश्वर बांध का पानी हुआ कंट्रोल, डूबे नर्मदा के घाट फिर दिखे, श्रद्धालुओं को मिला स्नान का मौका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Sun, 15 Sep 2024 10:42 PM IST
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के पुनासा ब्लॉक स्थित इंदिरा सागर बांध के साथ ही नर्मदा के ऊपरी कछार क्षेत्र से पानी की आवक कम होने के बाद से जिले की धार्मिक तीर्थनगरी ओंकारेश्वर स्थित ओंकारेश्वर बांध से जहां एक ओर सभी 23 गेटों को खोलकर पानी डिस्चार्ज किया जा रहा था। वहीं अब दोपहर बाद से इस डिस्चार्ज को कम किया गया है। इसके बाद से नर्मदा के घाट खुल गए हैं। यही नहीं रविवार दोपहर बाद से इन घाटों पर श्रद्धालु स्नान करते हुए भी देखे गए।
बता दें कि वर्तमान में ओंकारेश्वर बांध का जलस्तर 195.31 मीटर है। वहीं, शनिवार दोपहर तक बांध के 14 गेट से 3092 क्यूमेक्स एवं विद्युत गृह से 1896 क्यूमेक्स अर्थात कुल 4988 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा रहा था। हालांकि अपस्ट्रीम स्थित इंदिरा सागर बांध से पानी का डिस्चार्ज कम करने के बाद दोपहर करीब 3 बजे से ओंकारेश्वर बांध के 4 रडियल गेट्स को करीब 2.0 मीटर तक खोलकर उनसे लगभग 472 क्यूमेक्स एवं यहां स्थित विद्युत गृह के टरबाइन चलाकर 1896 क्यूमेक्स अर्थात कुल 2368 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे पिछले तीन दिनों से डूबे हुए घाट आज खुल गए हैं। वहीं नर्मदा में आयी बाढ़ से भी निचली बस्तियों में राहत है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।