{"_id":"66e71618270358c7d50267e5","slug":"video-memorandum-submitted-protest-against-burning-effigy-of-akhilesh-demand-for-action-against-bjym","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अखिलेश का पुतला फूंकने के विरोध में सौंपा ज्ञापन, भाजयुमो पर कार्रवाई किए जाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अखिलेश का पुतला फूंकने के विरोध में सौंपा ज्ञापन, भाजयुमो पर कार्रवाई किए जाने की मांग
सोनभद्र। पार्टी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का प्रतीकात्मक पुतला फूंके जाने के विरोध में रविवार को समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में एएसपी कालू सिंह को ज्ञापन सौंपकर भाजयुमो पर कार्रवाई किए जाने की मांग की। दो दिन में कार्रवाई नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव ने बताया कि 14 सितंबर भाजपा के युवा मोर्चा की तरफ से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान सांसद अखिलेश यादव का पुतला फूंका गया तथा अभद्र टिप्पणी किया गया। उन्हे मारने पीटने की धमकी दी गई, जो अशोभनीय है। सपा एक प्रतिनिधिमंडल एडिशनल एसपी कालू सिंह को ज्ञापन सौंपकर पुतला दहन करने वालों पर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। एएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। सांसद छोटेलाल खरवार, राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, रमेश चंद्र दुबे ने कहा कि यदि पुतला दहन करने वालों पर कार्रवाई नहीं की गई तो समाजवादी पार्टी सड़क पर उतरने को बाध्य होगी। इस मौके पर मोहम्मद सईद कुरैशी, डॉ.लोकपति सिंह, डॉ.केडी सिंह पटेल, अनिल प्रधान, अशोक पटेल, विजय यादव, रामभरोसे सिंह पटेल, सुरेश यादव, रामप्यारे सिंह पटेल, गीता गोंड, पारब्रह्म सिंह, बबलू धांगर, सत्यम पांडेय, मन्नू पांडेय, कृपाशंकर चौहान आदि शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।