सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   The person who harassed the injured leopard by holding its tail was arrested

khandwa: तेंदुए की पूंछ पकड़कर परेशान करना भारी पड़ा, वन्य जीव की मौत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर, खंडवा। Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Wed, 04 Sep 2024 09:27 PM IST
The person who harassed the injured leopard by holding its tail was arrested
प्रदेश के खंडवा जिले के पुनासा ब्लॉक के ओंकारेश्वर वन परिक्षेत्र में एक ग्रामीण को घायल तेंदुए को परेशान करना भारी पड़ गया। अब वन विभाग ने उस ग्रामीण के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज करवाते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। खंडवा क्षेत्र में यह इस तरह का पहला मामला है। 

दरअसल, सोमवार को ओंकारेश्वर के समीप ग्राम धावड़िया के एक खेत में घायल अवस्था में एक वयस्क तेंदुआ दिखाई दिया था। ग्रामीणों को इसकी सूचना लगते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई थी, तो वहीं इनमें से ही कुछ ग्रामीणों द्वारा उस तेंदुए को परेशान किया जा रहा था। यही नहीं परेशान करने वाले लोगों में शामिल एक व्यक्ति ने तो सारी हदें ही पार कर दी और उस घायल तेंदुए की पूंछ पकड़कर उसे खींचने की कोशिश की। हालांकि, इस दौरान अचेत हुआ तेंदुआ कुछ संभला और उस व्यक्ति की ओर गुर्राते हुए लपका भी था, जिससे बचते हुए वह व्यक्ति कुछ दूर हट गया था। 

यह सब घटना वहां मौजूद ग्रामीणों ने अपने मोबाइल के कैमरे से रिकॉर्ड कर ली थी और यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो चले थे। इसके बाद ऐसे ही एक वायरल वीडियो में इस घटना को देख, खंडवा जिले के वन अमले ने इस पर संज्ञान लिया, और इसे वन्य प्राणी के प्रति एक गंभीर अपराध माना। 

इसके बाद वन अमले द्वारा पूछताछ कर उस ग्रामीण की पहचान ग्राम कोठी के रहने वाले शोभाराम उर्फ सोमारिया के रूप में की गई, जिसे बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। वन मंडल अधिकारी के निर्देश पर आरोपी शोभाराम के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बता दें, सोमवार सुबह वन परिक्षेत्र पुनासा के अंतर्गत राजस्व ग्राम धावड़िया रोड के किनारे स्थित जंगल से लगे राजस्व क्षेत्र में घायल अवस्था में मिले उस तेंदुए की बाद में इलाज के लिए इंदौर ले जाते समय मौत हो गई थी, तो वहीं बताया जा रहा था कि किसी अज्ञात वाहन के टकराने से वह घायल हुआ था, जिसके चलते उसके अगले बाएं पैर और सिर में गंभीर चोट लगी थी, और वह लहूलुहान होते हुए अचेत अवस्था में मिला था।

मेनका गांधी ने संज्ञान लिया
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पर्यावरणविद् मेनका गांधी ने भी इस घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्य वन सरक्षक विजय कुमार अंबाडे को पत्र लिखकर कार्रवाई करने की मांग की। दरअसल, इंदौर के वन्य प्राणी प्रेमी युवक ने मेनका गांधी तक इसकी शिकायत कर दी थी। इसके बाद वन विभाग ने इतिहास में पहली बार तेंदुए से छेड़छाड़ को लेकर किसी व्यक्ति को जेल भेजा गया। 

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत सामान्य
मृत तेंदुए का मंगलवार को पोस्टमॉर्टम खंडवा में किया गया। इसकी रिपोर्ट में किसी प्रकार चोट के निशान नहीं पाए गए। पशु विभाग के डॉ अक्षय निगम, डॉ नवीन तिवारी, डॉ नीरज कुमुद ने इसे सामान्य मौत बताया। डिप्टी रेंजर आनंद राम खांडे ने बताया कि तेंदुए का पोस्टमार्टम डीएफओ राकेश डामोर एसडीओ संदीप वास्कले, रेंजर रवि सेठ, रेस्क्यू दल के मयंक चौबे के अलावा वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया था। 

ओंकारेश्वर में फिर दिखाई दिए दो तेंदुए
बुधवार रात ओंकारेश्वर वन परिक्षेत्र में फिर दो तेंदुए दिखाई दिए। इससे पहले खंडवा एवं खरगोन जिले दो तेंदुए का रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा चुका है।  ओंकारेश्वर में रात्रि में मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम की होटल के आसपास दो तेंदुए का मूवमेंट देखा गया है। वन विभाग ने लोगों से फिर अपील की है कि वह रात्रि में जंगलों में नहीं जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : आगरा में बारिश से बुरे हाल, सड़कें लबालब... तालाब उफनाए, घरों में भरा पानी

04 Sep 2024

VIDEO : अनुशासन के कड़े थे बलिदानी कर्ण सिंह, गांव में पड़ गया था डीसी नाम

VIDEO : विकास को तरस रहीं फिरोजाबाद की नई कॉलोनियां

04 Sep 2024

VIDEO : बांदा से इलाज के लिए एसआरएन आए तीमारदार की पिटाई, तीन डॉक्टर्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज

04 Sep 2024

Khandwa: जनसुनवाई में शिकायतों का समाधान नहीं होने का आरोप, महिला कांग्रेस ने कलेक्टर कार्यालय में किया विरोध

04 Sep 2024
विज्ञापन

VIDEO : आगरा में आधार कार्ड सेंटर का कार्यालय नई जगह शिफ्ट, लोगों की लगी लंबी कतार

04 Sep 2024

VIDEO : सीएम योगी ने कहा बुलडोजर चलाने के लिए हिम्मत चाहिए, माफिया ने सिर उठाया तो मिट्टी में मिला देंगे

04 Sep 2024
विज्ञापन

VIDEO : सड़क को बार बनाने वालों पर टूटा पुलिस का कहर, 60 का चालान

04 Sep 2024

VIDEO : फिर खदेड़े गए सड़क पर जाम छलकाने वाले, दो दर्जन का चालान, शहर के कई इलाकों में हुई धरपकड़

04 Sep 2024

Sagar News: सड़क पर बैठी गायों को मारी टक्कर, गुस्साए लोगों ने कार में लगा दी आग

04 Sep 2024

VIDEO : 'लाल आतंक' पर जोरदार प्रहार, मारे गए नौ नक्सलियों के शव बरामद

04 Sep 2024

VIDEO : गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले में बंजारी घाट के पास लगा लंबा जाम, एंबुलेंस भी फंसी

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में AAP से गठबंधन के पीछे क्या है राहुल गांधी की रणनीति?

04 Sep 2024

VIDEO : पत्रकार के सवाल पर आग बबूला हुए मंत्री, बोले- दो कौड़ी के आदमी ठीक कर दूंगा

04 Sep 2024

VIDEO : फरीदाबाद में झमाझम बारिश के बाद शहर में सड़कों पर भरा पानी

04 Sep 2024

VIDEO : पुलिस मुठभेड़ में शातिर अपराधी के पैर में लगी गोली, अंधेरे का फायदा उठाकर एक बदमाश फरार

04 Sep 2024

VIDEO : सांसद रवि किशन ने कहा, 'अखिलेश यादव ने प्रदेश के 74 जिलों में गोरखपुर ही क्यों चुना ?'

04 Sep 2024

Khandwa: पहले खंडवा जनपद पंचायत की इस महिला आरपीएस अधिकारी के नाम से बनाई फेक आईडी, फिर मैसेज में की ये मांग

04 Sep 2024

VIDEO : यूपी में BJP बनाएगी दो करोड़ सदस्य, मिर्जापुर में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कही ये बात

04 Sep 2024

VIDEO : आधार कार्ड बनवाने के लिए घंटों करना पड़ रहा इंतजार, परेशान हो रहे लोग

04 Sep 2024

VIDEO : पंखे की चपेट में आने से महिला की मौत, पति ने लगाया हत्या का आरोप

04 Sep 2024

VIDEO : बरेली में अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, बीडीए ने की कार्रवाई

04 Sep 2024

VIDEO : सोहेल ने सौरभ बनकर पंजाब की युवती को प्रेमजाल में फंसाया, पांच आरोपियों पर रिपोर्ट

04 Sep 2024

VIDEO : पल-पल सताता डर...वरुणावत में भूस्खलन, अचानक गिर रहे बोल्डर, बस्ती तक पहुंचने का खतरा

04 Sep 2024

VIDEO : आगरा में तूफान के साथ हुई तेज बारिश से दो स्कूलों को इमारतें ढहीं

04 Sep 2024

VIDEO : एटा में गाय बचाने के चक्कर में हाईवे पर पलटा ई-रिक्शा लदा कैंटर

04 Sep 2024

VIDEO : एटा में सड़क किनारे घायल अवस्था में मिला चालक, मोबाइल...नकदी और ऑटो गायब

04 Sep 2024

MP News: टीकमगढ़ का गुड मॉर्निंग ग्रुप, 70 साल के लोगों को देता है जिंदगी जीने की राह

04 Sep 2024

VIDEO : हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में हंगामा, छात्र को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

04 Sep 2024

VIDEO : स्वच्छता पखवाड़े की तैयारियों पर डीआरडीए कार्यालय हमीरपुर में हुआ मंथन

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed