सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   MP News Tikamgarh Good Morning Group gives a way of living to 70 year old people

MP News: टीकमगढ़ का गुड मॉर्निंग ग्रुप, 70 साल के लोगों को देता है जिंदगी जीने की राह

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 04 Sep 2024 01:34 PM IST
MP News Tikamgarh Good Morning Group gives a way of living to 70 year old people

टीकमगढ़ शहर के पुलिस लाइन में संचालित गुड मॉर्निंग ग्रुप अब टीकमगढ़ ही नहीं, बल्कि बुंदेलखंड के उन लोगों के लिए प्रेरणा बन रहा है, जो बुढ़ापे में जिंदगी जीने से हार मान जाते हैं। उम्र 70 की जज्बा 25 साल का लोगों के लिए प्रेरणा बना टीकमगढ़ शहर में बुजुर्गों का गुड मॉर्निंग ग्रुप पहले रनिंग फिर जिम इसके बाद योगा और अंतिम फिल्मी गानों पर डांस देखकर के लोग दांतों तले उंगली दबा लेते हैं।

टीकमगढ़ शहर के पुलिस लाइन में सूर्य की पहली किरण निकलने से पहले इस ग्रुप के 50 सदस्य पहुंच जाते हैं। पुलिस लाइन आप सुनकर के चौक सकते हैं कि जिनकी उम्र 60 से लेकर 80 तक है, लेकिन सभी ग्रुप के सदस्यों पर समय की पाबंदी रहती है। ग्रुप के सदस्य शीलू द्विवेदी बताते हैं कि यह ग्रुप पिछले 10 साल से लगातार चल रहा है और इस ग्रुप के संरक्षक पुलिस सब इंस्पेक्टर से रिटायर्ड सुरेश दोदेरिया हैं, जो सबसे पहले ग्रुप के सदस्यों को रनिंग कराते हैं। रनिंग करने के बाद ग्रुप के सभी सदस्य पुलिस लाइन में स्थित पुलिस विभाग की जिम में जाते हैं। जहां पर हल्की एक्सरसाइज करते हैं।

उन्होंने बताया कि इसके बाद सभी लोगों को योग कराया जाता है और अंतिम स्टेप के रूप में आता है फिल्मी गानों पर डांस, जहां पर मोबाइल पर गाने बजा करके सब लोग एक साथ डांस करते हैं। उनका कहना है कि इस ग्रुप के कोई भी सदस्य न तो बीमार होता है और न ही डिप्रेशन का इस उम्र में कोई शिकार हुआ है। उन्होंने बताया कि इस ग्रुप में 50 लोग हैं, जो लगातार प्रतिदिन तीन घंटे में चार तरह का कार्यक्रम करते हैं।

ग्रुप के संरक्षक सब इंस्पेक्टर से रिटॉयर्ड सुरेश दोदेरिया ने बताया कि रिटायरमेंट के बाद में पुलिस लाइन में आकर के योगा करना शुरू किया था और जिम करता था। इसके बाद लोग उनसे जुड़ते गए, यह ग्रुप धीरे-धीरे बढ़ता गया और लोग जुड़ते गए। बाद में इस ग्रुप का नाम दिया गया गुड मॉर्निंग ग्रुप, जिसमें आज 50 की संख्या हो गई है। उन्होंने बताया कि मेरी उम्र 70 से ऊपर है और मैं अभी भी 28 जैसे नौजवान की उम्र का काम करता हूं। उन्होंने कहा कि इसके पीछे सबसे बड़ा रीजन है कि सबसे पहले हम लोग पुलिस ग्राउंड में रनिंग करते हैं। इसके बाद जिम का उपयोग करते हैं, जो पुलिस विभाग द्वारा पुलिस लाइन में बनाया गया है। इसके साथ ही योग और योग के बाद अंतिम हम लोगों का स्टेप होता है डांस, जिसमें हम लोग भरपूर मस्ती करते हैं।

उन्होंने कहा कि कोविड काल के दौरान मेरे किसी भी ग्रुप को न तो कोविड हुआ और न ही कोई उससे डरा, न डिप्रेशन में गया। हम लोगों ने कोविड काल में भी अपने ग्रुप के क्रियाकलापों को जारी रखा और लगातार योग और डांस किया। उनका कहना है कि इसके करने से जहां मन प्रसन्न होता है, वहीं तन प्रसन्न रहता है, जिस कारण से बीमारी दूर-दूर तक दिखाई नहीं देती है। उनका कहना है कि अगर ढलती उम्र में व्यक्ति को फिट रहना है तो उसे योग, शारीरिक व्यायाम और मन को हल्का करने के लिए फिल्मी गानों पर नाचना जरूरी है, जिससे कि उनके अंदर ऊर्जा बनी रहे। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जो लोग अपनी जिंदगी से 50 साल की उम्र में घुटने टेकना शुरू कर देते हैं, वे लोग इस ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं और जिंदगी को एक बेहतर तरीके से जी सकते हैं।

ग्रुप के जज्बे को लोग करते हैं सम्मानित
टीकमगढ़ सांसद और केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक के सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा ने इस ग्रुप की जज्बे को सलाम किया और पुलिस लाइन पहुंचकर के सभी का शॉल श्रीफल से सम्मान भी किया। उन्होंने कहा कि इन लोगों से प्रेरणा मिलती है कि जिंदगी को कैसे जीना चाहिए, जिनकी चेहरे की चमक बताती है कि अभी वह 70 के नहीं, बल्कि 40 के हैं। उन्होंने कहा कि व्यायाम और योग सदियों पुराना है, जो हमें स्वस्थ जीवन जीने का संदेश देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : बलराज आनन्द साइलस के स्मृति दिवस पर दी श्रद्धांजलि

03 Sep 2024

VIDEO : चक्कीमोड़ में मलबा आने से एक किमी तक चलानी पड़ी एक लेन, बारिश से कालका-शिमला हाईवे जगह-जगह गिरे पत्थर व मलबा

03 Sep 2024

VIDEO : कानपुर में टायरों की दुकान में लगी आग, सांस लेना हुआ मुश्किल

03 Sep 2024

VIDEO : हरिद्वार के ज्वेलरी शोरूम में डकैती का मामला, घटनास्थल पहुंचे DGP, अपराधियों को लेकर कही ये बात

03 Sep 2024

VIDEO : बालूगंज मार्ग पर लगा ट्रैफिक जाम, एचआरटीसी बसें भी फंसीं

03 Sep 2024
विज्ञापन

VIDEO : केवि परिसर में मारपीट कर युवाओं के गुट ने छात्रा से की थी छेड़छाड़, 11वीं कक्षा की छात्रा ने दी लिखित शिकायत

VIDEO : आगरा में पर्यटक कार में डॉग को बंद करके चला गया; वह बेचारा घंटों भौंकता रहा

03 Sep 2024
विज्ञापन

VIDEO : फिरोजाबाद में गणेश महोत्सव के लिए प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे रहे कारीगर

03 Sep 2024

VIDEO : उप्र उद्योग व्यापार मंडल का त्रैवार्षिक चुनाव आठ और नौ सितंबर को आगरा में

VIDEO : अवैध असलहों के साथ युवाओं का वीडियो हुआ वायरल, दो आरोपी गिरफ्तार

03 Sep 2024

VIDEO : हमीरपुर में घर के बाहर दो लोगों पर जंगली सियार ने किया हमला, घायल

03 Sep 2024

VIDEO : अलीगढ़ के पला साहिबाबाद में पड़ोसी परिवारों की रंजिश में युवक की चाकू से गोदकर हत्या

03 Sep 2024

Shajapur: नेशनल हाइवे पर चलते ट्रक से बदमाशों ने चुराया माल, नाराज ट्रक ड्राइवरों ने किया चक्का जाम

03 Sep 2024

VIDEO : यमुनोत्री हाईवे पर राना चट्टी में उफान पर आया गदेरा, घरों और होटलों में घुसा मलबा

03 Sep 2024

VIDEO : डरा देगा यह वीडियो, लुधियाना में कार सवार युवकों ने एडवोकेट को 100 मीटर तक घसीटा

03 Sep 2024

VIDEO : एटा में कार की टक्कर से बाइक सवार चाचा और दो भतीजे घायल

03 Sep 2024

VIDEO : लुधियाना में कार के बोनट पर वकील, अंदर बैठे युवक घसीटते हुए ले गए

03 Sep 2024

VIDEO : नाथू राम बोले: डेंगू के रोगी निजी अस्पतालों में जाने को हो रहे मजबूर

03 Sep 2024

VIDEO : आगरा में दो पक्षों में मारपीट... एक मौत; डीसीपी ने लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारी को हटाया

03 Sep 2024

VIDEO : हरिद्वार में बदमाशों के हौसले बुलंद... महिला से चेन लूटी, फिर व्यापारी पर झोंका फायर, सामने आई CCTV फुटेज

03 Sep 2024

VIDEO : अतरौली में सफाई कर्मियों की हड़ताल से सफाई व्यवस्था ठप, नगर पालिका अध्यक्ष ने की यह अपील

03 Sep 2024

VIDEO : चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया से पहली बार मिले मेयर कुलदीप, मांगे 200 करोड़ रुपये

03 Sep 2024

VIDEO : सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित संस्कार युक्त शिक्षा पर हुई कार्यशाला

03 Sep 2024

VIDEO : चिंतपूर्णी में राधा कृष्ण मंदिर में चोरी का प्रयास, दो अनजान युवकों ने पंडित पर भी किया हमला

03 Sep 2024

VIDEO : वरुणावत पर्वत ने फिर डराया... भूस्खलन की तेज आवाज सुनकर दहशत में आए लोग

03 Sep 2024

VIDEO : सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर बनने के लिए रोजगार कार्यालय ऊना पहुंचे 29 युवा, 20 पात्रों का चयन

03 Sep 2024

Bhilwara News: एसीबी की कार्रवाई में 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी ट्रैप, गिरदावर फरार

03 Sep 2024

Guna News: आपने तारीख पर तारीख तो सुना होगा, अब नोटिस पर नोटिस भी देख लीजिए, जब डीईओ पर भड़के कलेक्टर, Video

03 Sep 2024

VIDEO : हमीरपुर में हाईवे के अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर

03 Sep 2024

Sagar News: खुरई में खाद न मिलने से नाराज किसानों ने सड़क पर लगाया जाम, देखें वीडियो

03 Sep 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed