{"_id":"66d7307b5b7a9e2aef0d58b4","slug":"video-aagara-ma-tha-pakashha-ma-marapata-eka-mata-dasapa-na-lparavaha-bratana-para-thana-parabhara-ka-hataya","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : आगरा में दो पक्षों में मारपीट... एक मौत; डीसीपी ने लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारी को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : आगरा में दो पक्षों में मारपीट... एक मौत; डीसीपी ने लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारी को हटाया
उत्तर प्रदेश के आगरा में दो दिन पूर्व जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट में नौ लोग घायल हो गए थे। इलाज के दौरान 80 वर्षीय नत्थीलाल की मौत हो गई थी। सोमवार की शाम उनका शव रसूलपुर गांव पहुंचा। परिजन ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। उनका आरोप है कि पुलिस ने विपक्षियों के साथ मिलकर उल्टा हमारे खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों को अभी तक पकड़ा नहीं है।
जानकारी पर खैरागढ़ विधायक भगवान सिंह कुशवाह, सांसद राजकुमार चाहर के बेटे परमवीर चाहर मौके पर पहुंचे। लोगों से बात करके जानकारी ली। लोगों ने प्रभारी निरीक्षक को लाइन हाजिर करने की मांग की। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। घटना फतेहाबाद थाना क्षेत्र के बाबा की तिवरिया की है। मामले में डीसीपी ईस्ट ने बताया कि लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारी बिरेश पाल गिरी को हटाया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।