{"_id":"66d6de9ed5192a751c04d8c3","slug":"video-satya-devananda-saraswati-said-16-year-old-local-children-should-also-be-encouraged-in-riots","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सत्यदेवानंद सरस्वती बोले- दंगलों में 16 साल के स्थानीय बच्चों को भी दिया जाए प्रोत्साहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सत्यदेवानंद सरस्वती बोले- दंगलों में 16 साल के स्थानीय बच्चों को भी दिया जाए प्रोत्साहन
अखिल भारतीय संत परिषद् के हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा के प्रभारी यति सत्यदेवानंद सरस्वती महाराज शिष्य महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज ने एक विडियो संदेश जारी करते हुए हिमाचल प्रदेश की सभी दंगल कमेटियों से निवेदन किया है कि वो अपने दंगलों में अपने इलाके के 16 साल के बच्चों के प्रोत्साहन के लिए उनके लिए भी एक माली रखें। उन्होंने कहा कि अक्सर देखा गया है कि दंगल कमेटियां गांव तथा इलाके से धन इकट्ठा करके बड़े-बड़े बाहर के पहलवानों को निमंत्रण देकर बुलाती हैं और दंगल करवाती हैं। इससे काफी धन इनाम के रूप में देना पड़ता है। परंतु उस दंगल का कोई फायदा हमारे इलाके के छोटे-छोटे पहलवानों को नहीं मिलता। उन्हें एक दो कुश्ती देकर भेज दिया जाता है । लेकिन यदि इसकी जगह बड़ी माली और छोटी माली के साथ अगर अंडर-16 के बच्चों की भी माली रखें तो उन्हें प्रोत्साहन मिलेगा। उनकी रुचि भी इस खेल की तरफ बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि यह विचार लेकर वो सभी दंगल कमेटियों से मिलने का प्रयास करेंगे और इस कार्य को करने का निवेदन रखेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।