{"_id":"66d6ce76b76873250c0b54f1","slug":"video-proposals-of-the-state-minister-and-mla-were-defeated-in-the-muzaffarnagar-district-panchayat-meeting","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मुजफ्फरनगर जिला पंचायत की बैठक में राज्य मंत्री और विधायक के प्रस्ताव धड़ाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मुजफ्फरनगर जिला पंचायत की बैठक में राज्य मंत्री और विधायक के प्रस्ताव धड़ाम
डिंपल सिरोही
Updated Tue, 03 Sep 2024 02:23 PM IST
मुजफ्फरनगर जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभारी नरेंद्र कश्यप और रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान के प्रस्ताव सदस्यों के विरोध के कारण पास नहीं हुए। सदस्यों ने कहा कि जनप्रतिनिधि विकास के लिए अपनी निधि का प्रयोग करें। गैरहाजिर रहे विभागों के अधिकारियों को नोटिस भेजा जाएगा। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि अधिकारी जनता की समस्याओं को समझकर उनका निदान गंभीरता से करें।
जिला पंचायत सभागार में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, एमएलसी वंदना वर्मा की मौजूदगी में बोर्ड बैठक हुई। अपर मुख्य अधिकारी पवन गोयल ने प्रस्ताव रखे। रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान ने लखनऊ सचिवालय के माध्यम से मंदवाड़ा से शामली मुख्य मार्ग तक तीन किमी की 54 लाख रुपये की सड़क के प्रस्ताव का सदस्य अमरकांत और वीरेंद्र कुमार और अन्य ने विरोध किया। गढ़ी नौआबाद से भौराकलां शाहपुर मार्ग को जोड़ने के लिए संपर्क मार्ग, बवाना से हुसैनपुर कलां संपर्क मार्ग का प्रस्ताव पास नहीं हुआ। इसके बाद पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप की ओर से जमालपुर में सड़क निर्माण के प्रस्ताव भी विरोध के चलते पास नहीं हुए। जिला पंचायत अध्यक्ष ने सदस्यों से पुर्नविचार के लिए कहा, लेकिन सदन ने जनप्रतिनिधियों के कार्येों का विरोध किया। उनका कहना था कि विधायक और मंत्री अपनी निधि से काम कराएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।