{"_id":"66d6bcdcdab90e7f480526cc","slug":"video-leader-of-opposition-jairam-thakur-launched-bjps-membership-drive","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शिमला से भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू, राजीव बिंदल ने जयराम ठाकुर को बनाया प्रथम सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शिमला से भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू, राजीव बिंदल ने जयराम ठाकुर को बनाया प्रथम सदस्य
शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 01:42 PM IST
Link Copied
भाजपा हिमाचल प्रांत का सदस्यता अभियान मंगलवार को शिमला के एतिहासिक गेयटी थियेटर से शुरू हुआ। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को भाजपा का सदस्य बनाकर इस अभियान का शुभारंभ किया। जयराम ठाकुर को हिमाचल प्रदेश भाजपा का प्रथम सदस्य बनाया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने सदस्यता दिलवाई। बिंदल में बताया की एक दिन में देश में 1 करोड़ लोगों ने मिस्ड कॉल कर भाजपा को सदस्यता ली। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर कहा कि आज भी कुछ राज्यों में भाजपा के कार्यकर्ता उसी जीवन को जीते हैं और अपने आदर्शों के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। जयराम ने कहा कि कभी देश के सीमावर्ती गांवों को आखिरी गांव के रूप में जाना जाता था। इससे नकारात्मकता झलकती थी, लेकिन हमने तय किया कि ये आखिरी गांव नहीं बल्कि देश के पहले गांव हैं। हमें इन गांवों में एक विशेष इकाई बनाकर सदस्यता अभियान चलाना चाहिए और पूरे गांव को भाजपा का सदस्य बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में ऐसे-ऐसे इलाके हैं, जहां व्यवस्थाएं इतने सालों के बाद भी पहुंच नहीं पाई थीं। कार्यक्रम में संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सांसद सुरेश कश्यप, विधायक सुधीर शर्मा, आशीष शर्मा, राकेश जमवाल, पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, उपाध्यक्ष पायल वैद्य, संजीव कटवाल सहित प्रदेश पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे। पार्टी के अनुसार जिस व्यक्ति ने भाजपा के 100 सामान्य सदस्य बनाए हैं, वह ही भाजपा का सक्रिय सदस्य बन सकता है। भाजपा का लक्ष्य हिमाचल में 16 लाख सदस्य बनाने का है। भाजपा हर बूथ पर 200 और हर विधानसभा में 26,000 सदस्य बनाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।