{"_id":"66d5b000d473a8f53809cda6","slug":"stolen-tractor-trolley-seized-one-accused-arrested-tikamgarh-news-c-1-1-noi1349-2061340-2024-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Tikamgarh News: संदेही से पूछताछ में खुलासा, चोरी हुए ट्रैक्टर-ट्राली को पुलिस ने किया किया बरामद, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tikamgarh News: संदेही से पूछताछ में खुलासा, चोरी हुए ट्रैक्टर-ट्राली को पुलिस ने किया किया बरामद, एक गिरफ्तार
टीकमगढ़ शहर की महेश्वरी कॉलोनी से 30 अगस्त की रात को एक ट्रैक्टर-ट्राली चोरी हो गई थी। फरियादी कमलेश ने इस संबंध में टीकमगढ़ कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके घर के बाहर खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली को अज्ञात चोर चुरा ले गया है। इस ट्रैक्टर-ट्राली की कीमत लगभग ₹6 लाख है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक रोहित के निर्देशन में इस मामले की जांच के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिनमें ट्रैक्टर-ट्राली को टीकमगढ़ के चकरा रोड की ओर जाते हुए देखा गया।
संदेही से पूछताछ के बाद खुलासा
पुलिस अधीक्षक रोहित ने सोमवार शाम जानकारी देते हुए बताया कि कोतवाली पुलिस ने इस मामले में एक संदेही से पूछताछ की। संदेही, जो टीकमगढ़ के चकरा तिराहे का निवासी है, ने सख्ती से पूछताछ के बाद अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को प्रेमपुरा गांव से बरामद किया। पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि आरोपी से लगातार पूछताछ जारी है, और पुलिस को उम्मीद है कि उससे चोरी की अन्य घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।