फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Mandla: Forest SDO Abducted During Morning Walk, Held for 4 Hours; Gold Chain, Ring and 10,000 Stolen

मंडला: मॉर्निंग वॉक पर निकले वन विभाग एसडीओ का अपहरण, 4 घंटे घुमाया, चेन-अंगूठी लूटी, खाते से निकाले 10 हजार

Mon, 26 Oct 2026 01:31 PM IST
मंडला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला Published by: मंडला ब्यूरो Updated Mon, 26 Oct 2026 01:31 PM IST
Mandla: Forest SDO Abducted During Morning Walk, Held for 4 Hours; Gold Chain, Ring and 10,000 Stolen
मंडला में मॉर्निंग वॉक पर निकले वन विभाग के SDO मानिकलाल वरकड़े के अपहरण और लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 21 अक्टूबर की सुबह बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया। आरोप है कि बदमाशों ने पहले उनके साथ मारपीट की फिर आंखों पर गमछा बांधकर गाड़ी में बैठा लिया। करीब चार घंटे तक अलग-अलग गाड़ियों में घुमाने के बाद उन्हें जबलपुर के कुंडम रोड स्थित खमरिया उमरिया क्षेत्र में छोड़कर आरोपी फरार हो गए। मामले में मंडला कोतवाली पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

SDOP पीयूष मिश्रा के मुताबिक मानिकलाल वरकड़े जबलपुर में सामाजिक वानिकी विभाग में SDO के पद पर पदस्थ हैं और उनका घर मंडला के बड़ी खेरी क्षेत्र में स्थित है। छुट्टी पर मंडला आने के दौरान वे नियमित रूप से मॉर्निंग वॉक के लिए बाईपास और नर्मदा नदी की ओर जाते हैं। 21 अक्टूबर की सुबह करीब 6 बजे वे अपनी गाड़ी मेडिकल के पास खड़ी कर पैदल पीपरपानी की ओर टहल रहे थे। इसी दौरान पीछे से सफेद रंग की कार से उतरे युवकों ने उन्हें पकड़ लिया। विरोध करने पर उनके साथ मुक्कों, थप्पड़ों और रॉड से मारपीट की गई।

SDO ने बताया कि बदमाशों ने उनके मोबाइल और गाड़ी की चाबी छीन ली। इसके बाद उनकी आंखों पर गमछा बांधकर उन्हें कार की सीट के नीचे लिटा दिया। कुछ दूर जाने के बाद आरोपियों ने उन्हें दूसरी गाड़ी में शिफ्ट कर दिया। पहली सफेद कार में चार लोग सवार थे, जबकि दूसरी गाड़ी में ड्राइवर सहित तीन लोग मौजूद थे।

ये भी पढ़ें: नर्मदापुरम: स्वामित्व रजिस्ट्री के दौरान पटवारी से अभद्रता और मारपीट की कोशिश, 40 से ज्यादा पटवारी पहुंचे थाने

पीड़ित के अनुसार दूसरी गाड़ी में भी उन्हें दबाकर रखा गया और उनके साथ मारपीट की गई। आंखों पर पट्टी बंधी होने के कारण उन्हें रास्ते की जानकारी नहीं मिल सकी। करीब सुबह 10 बजे के आसपास आरोपियों ने उन्हें जबलपुर के कुंडम रोड स्थित खमरिया उमरिया क्षेत्र में छोड़ दिया। SDO का कहना है कि छोड़ने से पहले आरोपियों ने गाड़ी की सीट बेल्ट काटकर उनके हाथ बांध दिए थे।

सोने की चेन-अंगूठी लूटी, खाते से रुपये निकाले
SDO मानिकलाल वरकड़े के मुताबिक बदमाशों ने उनके हाथ से सोने की अंगूठी और गले से सोने की चेन छीन ली। मॉर्निंग वॉक पर होने के कारण उनके पास नकदी नहीं थी लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि उनके बैंक खाते से 10 हजार रुपये भी निकाले गए हैं।

पीड़ित ने बताया कि बदमाश उनसे बार-बार पूछ रहे थे कि उनके खाते में कितने पैसे हैं और वे कितनी रकम दे सकते हैं। आरोपियों ने उनसे कहा कि उनके अपहरण के लिए 6 लाख 39 हजार रुपये की सुपारी मिली है। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या वे सेटलमेंट कर लेंगे। हालांकि बदमाशों ने कथित सुपारी के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं की।

किसी विवाद से इनकार
मानिकलाल वरकड़े ने बताया कि उनके नौकरी के पूरे सेवाकाल में इस तरह का कोई विवाद नहीं रहा है। न ही उन्हें अपने परिवार, घर या खेती-बाड़ी से जुड़ा कोई विवाद याद है। उन्होंने आशंका जताई कि घटना का उद्देश्य लूट हो सकता है लेकिन उन्हें इतनी दूर तक ले जाने और सुपारी की बात कहने से मामला संदिग्ध लग रहा है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
SDOP पीयूष मिश्रा के अनुसार घटना की सूचना मिलने के बाद मंडला कोतवाली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी है। इसके लिए मंडला, डिंडौरी और जबलपुर क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी और कथित सुपारी के पीछे की वजह का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: युवक को अगवा कर पीटने पहुंचा गैंगस्टर पिटा, क्षतिग्रस्त कर दी गई गाड़ी, तीन लोग घायल

25 Oct 2026

भंडारे में युवक ने की हर्ष फायरिंग, गोली लगने से वृद्ध की मौत, घटना के बाद भाग निकला आरोपी

25 Oct 2026

कानपुर: मोतीझील में मन की बात सुनने जुटे युवा और महिलाएं

25 Oct 2026

VIDEO: यूजीसी के विरोध में पैदल न्याय यात्रा का एलान

25 Oct 2026

कानपुर: जुआरियों ने मंडल उपाध्यक्ष को पीटा, पार्क में जुआ खेलने का किया था विरोध, भाजपाइयों ने थाना घेरा

25 Oct 2026
विज्ञापन

कानपुर: रामलीला मैदान में चला कैलाश खेर का जादू, झूमे श्रोता

25 Oct 2026

कानपुर: डांडिया उत्सव का आयोजन, माता के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

25 Oct 2026
विज्ञापन

नोएडा में पंजाबी समाज की माता की चौकी और डांडिया नाइट का हुआ आयोजन, भक्ति और गरबा का संगम

25 Oct 2026

पलवल में गौरव गौतम ने कार्यकर्ताओं संग सुनी मन की बात

25 Oct 2026

पुरानी रंजिश में खूनी खेल, मोगा में कार सवार हमलावरों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां

25 Oct 2026

VIDEO: चुनरी मनोरथ में दिया यमुना संरक्षण का संदेश

25 Oct 2026

हरिद्वार में अखिल भारतीय ज्योतिष सम्मेलन का आयोजन

25 Oct 2026

Meerut: पीएनबी खेल उत्सव 2026-27 की प्रतिस्पर्धाओं में हुए रोमांचक मुकाबले, ज़ोनल मैनेजर भी मैदान में उतरे

25 Oct 2026

आलापुर के ग्रामीण इलाके की कैसी तस्वीर? सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य पर कितना काम

25 Oct 2026

श्री शाकुंभरी देवी मंदिर में श्री शाकुंभरी मैया ड्रामाटिक क्लब की ओर से रविवार को दंगल आयोजित किया गया।

25 Oct 2026

आलापुर: अधिवक्ता वर्ग ने की योगी सरकार की तारीफ, कैशलेस इलाज की व्यवस्था पर जताई खुशी

25 Oct 2026

आलापुर: योगी सरकार के काम पर क्या बोले युवा, बताया इलाके में कितना विकास?

25 Oct 2026

कानपुर: विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बनाई चाय...वृद्धा दुकानदार के छुए पैर

25 Oct 2026

कानपुर सेंट्रल स्टेशन में ट्रेन में घुसने के लिए यात्रियों की लगी भीड़

25 Oct 2026

आलापुर की छात्राओं से सुरक्षा पर बात, योगी सरकार में महिला सुरक्षा पर कैसे हालात?

25 Oct 2026

आलापुर के व्यापारी योगी सरकार के काम से कितने संतुष्ट, पहले के मुकाबले कितनी बदली तस्वीर?

25 Oct 2026

देहरादून: सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल की ओर से गढ़वाली रामलीला का मंचन

25 Oct 2026

Meerut: डांडिया की मस्ती में झूमीं माहेश्वरी महिला मंडल और माहेश्वरी क्रिएटिव ग्रुप की सदस्याएं

25 Oct 2026

Meerut: शरद पूर्णिमा पर बंगाली समाज ने दूध खीर के प्रसाद का किया वितरण

25 Oct 2026

Meerut: भगवान महर्षि बाल्मीकि जयंती की पूर्व संध्या पर काटा केक

25 Oct 2026

फ्री कश्मीर के नारे पर सांसद बर्क बोले- कश्मीर भारत का हिस्सा, हम इसका समर्थन नहीं करते

25 Oct 2026

रेलवे स्टेशन पर उतरते समय नीचे गिरा बुजुर्ग, हाथ-पैर कटे

25 Oct 2026

गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया हरियाणा पुलिस के लिए बना चुनौती

25 Oct 2026

फरीदाबाद एनआईटी तीन से गुरु रामदास के प्रकाशोत्सव पर निकाला गया नगर कीर्तन

25 Oct 2026

गाजियाबाद के ऑफिसर सिटी में अवारा कुत्ते ने बुजुर्ग को बनाया शिकार

25 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed