{"_id":"66d7251ee26de0f126001501","slug":"video-29-youth-reached-employment-office-una-to-become-security-guards-and-supervisors","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर बनने के लिए रोजगार कार्यालय ऊना पहुंचे 29 युवा, 20 पात्रों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर बनने के लिए रोजगार कार्यालय ऊना पहुंचे 29 युवा, 20 पात्रों का चयन
मैसर्ज इवान सिक्योरिटी फंक्शन प्राईवेट लिमिटेड शिमला के माध्यम से अधिसूचित 215 विभिन्न पदों की भर्ती के लिए साक्षात्कार रोजगार कार्यालय ऊना में हुआ। सुरक्षा गार्ड के 100, सिक्योरिटी सुपरवाइज के 20 पद व उत्पादन इकाई (वर्धमान) में 60 पद व सेल्स एग्जिक्यूटिव के 35 पदों के लिए 29 युवा साक्षात्कार देने पहुंचे। कंपनी की एचआर हरप्रीत कौर सहित सहयोगियों ने इस प्रक्रिया में हिस्सा लिया। कंपनी की ओर से 20 पात्रों का चयन किया गया। श्रम एवं रोजगार कार्यालय ऊना के माडल करिअर सेंटर की काउंसलर एवं मनोवैज्ञानिक कृति भारद्वाज ने बताया कि विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार हुए हैं। पहले चरण के बाद अंब में भी साक्षात्कार होंगे। चयनित अभ्यर्थी 10 से 25 हजार प्रतिमाह वेतन पाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।