{"_id":"66d6a9d776c0ddf9ea0f4cdd","slug":"video-bloody-clash-between-two-groups-in-ghumarvi-three-youths-injured","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : घुमारवीं में दो गुटों के बीच हुआ खूनी संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : घुमारवीं में दो गुटों के बीच हुआ खूनी संघर्ष
बिलासपुर के घुमारवीं शहर में सोमवार शाम को दो गुटों के जमकर मारपीट हुई। बस अड्डा से शुरू हुई लड़ाई आधा किलोमीटर दूर तक चलती रही। इस दौरान दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर पत्थर भी बरसाए। तीन युवकों के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक कुछ युवक मौके से भाग गए। आधा दर्जन युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया। दिनदहाड़े शहर में हुई इस गुंडागर्दी ने दुकानदारों और राहगीरों को सुरक्षित शरण लेने पर मजबूर कर दिया। राहगीर जान बचाकर भागे। गनीमत रही कि दो गुटों की आपसी लड़ाई में किसी राहगीर को चोट नहीं लगी। बाजार में हुए इस घटनाक्रम ने कानून व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी। सोमवार दोपहर बाद करीब 4:00 बजे कुछ युवा आपस में लड़ाई करते हुए बस अड्डा से कैंटीन गली होते हुए मुख्य सड़क तक पहुंचे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।