{"_id":"66d745484bcae71cc801d87e","slug":"video-a-group-of-youths-molested-a-girl-student-by-beating-her-in-kv-campus-11th-class-student-gave-a-written-complaint","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : केवि परिसर में मारपीट कर युवाओं के गुट ने छात्रा से की थी छेड़छाड़, 11वीं कक्षा की छात्रा ने दी लिखित शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : केवि परिसर में मारपीट कर युवाओं के गुट ने छात्रा से की थी छेड़छाड़, 11वीं कक्षा की छात्रा ने दी लिखित शिकायत
केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में विद्यार्थियों से मारपीट के मामले में नया खुलासा हुआ है। इस दिन विद्यालय के परिसर में घुस तीन विद्यार्थियों को पीटने वाले युवाओं के गुट ने एक छात्रा से छेड़छाड़ की है। छात्रा टयूशन पढ़ने अपनी सहपाठी के साथ जा रही थी और युवाओं के गुट ने उसे उपशब्द कहे। यह 8 से 10 युवा पीछा करते हुए लड़की के टयूशन सेंटर तक पहुंच गए। इस मामले के सिलसिले में स्कूल प्रबंधन सदस्यों ने स्कूल प्रधानाचार्य सुनील कुमार की अगुआई में एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर से उनके कार्यालय में मुलाकात की। तीन विद्यार्थियों से मारपीट के मामले में पुलिस ने भारतीय न्यायिक संहिता की धारा 332(सी), 191(2), 190, 115(2), 353 के तहत केस दर्ज किया है। बीते शनिवार को केवि हमीरपुर से एक लिखित शिकायत प्राप्त हुई कि केन्द्रिय विद्यालय हमीरपुर में कक्षा 11वीं एवं 12वीं की अतिरिक्त कक्षाए चल रही थी तथा उनको लगभग 1.30 बजे दोपहर अवकाश दिया गया। जब छात्र-छात्राएं घर जाने लगे तो कुछ बाहरी युवक डंडे इत्यादि से लैस होकर आए व विद्यालय के कुछ छात्रों को पीटना शुरु कर दिया। जब छात्र बचने के लिए विद्यालय कि तरफ भागे तो उन बाहरी युवकों ने इन छात्रों का विद्यालय के शौचालयों तक पीछा किया एवं दो-तीन छात्रों को खींचते हुए बाहर ले गए तथा एक छात्र की विद्यालय परिसर में ही डंडो से पिटाई की गई। इस मामले में चार नाबालिग आरोपियों से थाना सदर हमीरपुर में पुछताछ की जा रही। वहीं छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 75, 79 व पोक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया है। छेड़छाड़ की पीड़िता छात्रा ने पुलिस को लिखित शिकायत में कहा कि वह 11वीं कक्षा की छात्रा है तथा बीते शनिवार को अपनी एक सहपाठी छात्रा के साथ ट्युशन पढ़ने जा रही थी तो रास्ते में एक लड़का जिसका नाम इशांत ठाकुर है उसके साथ 8-10 लड़के और थे। इन लड़कों पीड़िता को अपशब्द कहे तथा पीड़िता की तरफ देख कर हंसने लगे। सीटियां बजाते हुए ट्यूशन सेंटर तक छात्रा का पीछा किया। एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि आरोपियों नाबालिग लड़कों को थाना में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। मामले में निष्पक्षता से जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।